एक्सप्लोरर

Omicron Case In Tamil Nadu: देश में आज आए ओमिक्रोन के 8 नए केस, बंगाल के बाद तमिलनाडु में भी एक शख्स संक्रमित

Omicron Case In Tamil Nadu: WHO के चीफ ने कहा कि ओमिक्रोन वेरिएंट इससे पहले आए अन्य वेरिएंट (अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, डेल्टा प्लस) के मुकाबले तेजी से फैलता है.

Omicron Case In Tamil Nadu: देश में कोरोना वायरस का ओमिक्रोन वेरिएंट अब तेज़ी से अपने पैर पसार रहा है. बुधवार को दिन में महाराष्ट्र में चार नए मामलों को पुष्टि हुई, जबकि तेलंगाना में दो और बंगाल में एक मामला सामने आया. रात होते होते तमिलनाडु में भी ओमिक्रोन पहुंच गया और वहां एक शख्स के इस नए वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि की गई.

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम ने राज्य में पहले ओमिक्रोन मामले की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि 47 साल का शख्स ओमिक्रोन से संक्रमित पाया गया है. शख्स नाइजीरिया से चेन्नई लौटा था, लेकिन टेस्ट के बाद उनमें ओमिक्रोन वेरिएंट मिला.

आपको बता दें कि इस नए मामले के साथ देश में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित होने वालों की संख्या 68 तक पहुंच गई है. ओमिक्रोन वेरिएंट को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वेरिएंट ऑफ कंसर्न बताया है. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन के अध्यक्ष डॉ. टेड्रोस 
अधानोम घेब्रेयेसस (Tedros A Ghebreyesus) ने कहा कि 77 देशों में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है.

WHO के चीफ ने कहा कि ओमिक्रोन वेरिएंट इससे पहले आए अन्य वेरिएंट (अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, डेल्टा प्लस) के मुकाबले तेजी से फैलता है. वैक्सीन की हिस्सेदारी सामान्य नहीं होने को लेकर WHO चीफ ने कहा कि अगर हम भेदभाव खत्म कर देंगे तो हम कोविड महामारी को भी खत्म कर देंगे. अगर हम असमानता जारी रखेंगे तो इसका मतलब है कि हम महामारी को इजाजत दे रहे हैं. बता दें कि ओमिक्रोन वेरिएंट का सबसे पहला मामला दक्षिण अफ्रीका में आया था. 

महाराष्ट्र में 32 में से 25 मरीज़ हुए ठीक

ओमिक्रोन वेरिएंट के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में दर्ज हुए हैं. हालांकि राहत की खबर ये है कि अब तक 32 संक्रमितों में से 25 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है. बुधवार को ओमिक्रोन वेरिएंट के 4 नए मामले सामने आए. इनमें से दो मरीज ओसमानाबाद और एक-एक मुंबई और बुलढाना के हैं.

खीमपुर हिंसा मामले के बारे में पूछा तो ABP NEWS रिपोर्टर से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने की बदसलूकी, उठे ये सवाल

Omicron Case in Bengal: पश्चिम बंगाल में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट का आया पहला मामला, सात वर्षीय बच्चा हुआ संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget