एक्सप्लोरर

Jagan Mohan Reddy's Mansion: दिल्ली का 'शीशमहल' भी फेल, आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम का बंगला देख उड़ जाएंगे होश; 500 करोड़ है लागत

Jagan Mohan Reddy's Mansion: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगन मोहन रेड्डी के बंगले के अंदर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Jagan Mohan Reddy's Mansion: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के नए आवास को बीजेपी ने 'शीशमहल' नाम दिया था. पूरे दिल्ली चुनाव में यह सबसे बड़ा मुद्दा बना रहा. नतीजा यह हुआ कि केजरीवाल खुद अपनी सीट नहीं बचा सके. 'शीशमहल' की चर्चा तो खत्म हो गई लेकिन आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन मोहन के बंगले की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है.

जब से यह बंगला बनना शुरू हुआ था, तभी से यह चर्चा का केंद्र था. बनने के बाद भी खूब बातें हुई. अब जब इस बंगले के अंदर की तस्वीरें सामने आई है तो एक बार फिर यह बंगला सुर्खियों में है.

दरअसल, 10 एकड़ में बने इस बंगले के अंदर जो लग्जरी चीजें नजर आ रही हैं, वह होश उड़ा देने वाली हैं. दरवाजे पर हुई नक्काशी देखें या दीवारें, झूमर या टी-टेबल को देखें या फिर मार्बल को देखें, यहां सब कुछ ऐसा है, जो आपको राजमहल का अनुभव देगा.

500 करोड की लागत!
विशाखापट्टनम में रशिकोंडा हिल पर यह बंगला बनाया गया है. पहाड़ को काटकर बनाया गए इस बंगले के सामने आपको विशाल महासागर नजर आएगा. जिस लोकेशन पर यह बंगला है, वह तो मंत्रमुग्ध करने वाली है ही, लेकिन बंगले के अंदर और बाहर की खूबसूरती भी हैरान कर देने वाली है. इस बंगले को बनाने में करीब 500 करोड़ की लागत का अनुमान है.

जगन मोहन जब मुख्यमंत्री थे, तब इस बंगले का काम शुरू हुआ था. अब वह सत्ता में नहीं हैं. पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी ने जगन मोहन की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया था. चुनाव के दौरान टीडीपी ने इस बंगले को मुद्दा भी बनाया था.

10-10 लाख के कमोड!
टीडीपी का आरोप है कि इस बंगले में सरकारी धन लगाया गया है. टीडीपी का कहना है कि इस हवेली में लगाए गए बाथटब की कीमत 40-40 लाख रुपए और एक-एक कमोड के दाम 10-10 लाख से ज्यादा हैं. आरोप यह भी है कि इस बंगले को बनाने में तटीय विनियमन क्षेत्र के मानदंडों का उल्लंघन किया गया. अब देखना यह होगा कि क्या नायडू सरकार इस बंगले पर आगे क्या एक्शन लेती है.

यह भी पढ़ें...

Ranya Rao: एयरपोर्ट पर अधिकारी उठाते थे रान्या राव का सामान, सीनियर्स से मिलते थे आदेश; ऐसे चकमा देकर छू हो जाती थी सोना तस्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget