एक्सप्लोरर

AIIMS में आग के बाद मरीजों को बाहर निकाला गया, वायरोलॉजी यूनिट खाक, सारे नमूने बर्बाद

रिपोर्ट के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है. आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. हर तरफ धुआं फैल गया है.

नई दिल्ली: दिल्ली के AIIMS अस्पताल के टीचिंग ब्लॉक में शनिवार की शाम आग लग गई. आग करीब पांच बजे शाम में लगी थी और इसे बुझाने का काम रात करीब 10: 30 बजे तक जारी रहा. अधिकारियों ने बताया कि आग की वजह से नमूने और मेडिकल जांच रिपोर्ट बर्बाद हो गए और कुछ मरीजों को बाहर निकालना पड़ा हालांकि कोई भी घायल नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि एबी वार्ड के कुछ तलों से मरीजों को तथा धुएं का गुबार ऊपर ऑपरेशन थियेटर की तरफ बढ़ने की वजह से वहां से भी मरीजों को बाहर निकाला गया.

यह वार्ड माइक्रोबायोलॉजी विभाग से सटा हुआ है जहां शाम करीब पांच बजे आग की लपटें उठनी शुरू हुई. साथ ही उन्होंने बताया कि आग दो घंटे के भीतर बुझा ली गई. दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि फोन पर सूचना मिलने के बाद दमकल की 34 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.

AIIMS में आग के बाद मरीजों को बाहर निकाला गया, वायरोलॉजी यूनिट खाक, सारे नमूने बर्बाद

सूत्रों ने बताया कि दूसरे तल पर स्थित टीचिंग ब्लॉक के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की वायरोलॉजी यूनिट पूरी तरह खाक हो गई. पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली कार्डियो न्यूरो केंद्र के आईसीयू में भर्ती हैं जो परिसर की एक अलग इमारत में स्थित है. कई प्रमुख नेता उनकी सेहत के बारे में जानने के लिए पिछले कुछ दिनों से अस्पताल आ रहे हैं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “मैं हर किसी से शांति बनाए रखने और दमकल कर्मियों को उनका काम करने देने की अपील करता हूं.” अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है.

इस प्रतिष्ठित अस्पताल के प्रभावित भवन के ऊपर धुएं का काला गुबार उठता देखा गया. सूत्रों ने कहा कि आग लैब मेडिसिन विभाग के इमरजेंसी लैब तक फैल गई थी जो माइक्रोलॉजी विभाग की वायरोलॉजी यूनिट के ठीक बगल में है जहां पिछले कुछ समय से बिजली का काम चल रहा था और केबल एवं तार वहां रखी हुईं थी. उन्होंने बताया कि आग पहले तल पर नीचे की तरफ फैलने के साथ ही इमारत के दूसरे एवं तीसरे तल पर ऊपर की तरफ भी फैल गई.

AIIMS में आग के बाद मरीजों को बाहर निकाला गया, वायरोलॉजी यूनिट खाक, सारे नमूने बर्बाद

सूत्रों ने बताया कि पांचवे तल के कुछ हिस्से भी प्रभावित हुए. अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “आग पर दो घंटे के भीतर काबू पा लिया गया.” मरीजों के नमूने जांच के लिए वायरोलॉजी यूनिट और लैब मेडिसिन विभाग आते हैं. सूत्रों ने कहा कि ऐसा संदेह है कि वायरोलॉजी यूनिट के खाक हो जाने की वजह से कई जांच नमूने और मरीजों के रिकॉर्ड बर्बाद हो गए. हालांकि अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ और तापमान को सामान्य करने की प्रक्रिया जारी है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
CJP Protest Live Updates: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत, मेट्रो से किया सफर
तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत, मेट्रो से किया सफर
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget