एक्सप्लोरर

Coronavirus: इंदौर में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया तो पुलिस करेगी FIR की 'होम डिलीवरी'

इंदौर में पुलिस का लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे लोगों से सख्ती से निपटने का तरीका. ड्रोन से अलग-अलग इलाकों की पुलिस के द्वारा ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है.

इंदौर: देश में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक इंदौर है. इंदौर में पुलिस चुनौतीपूर्ण हालात पर नियंत्रण बरकरार रखने के लिये अपने काम करने का तरीका बदल रही है. इस सिलसिले में कर्फ्यू तोड़ने के बाद घर में छिप जाने वाले लोगों को सबक सिखाने के लिये प्राथमिकी की "होम डिलीवरी" की तैयारी की जा रही है. शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) पुनीत गहलोत का कहना है कि हमें पता चला है कि शहर के कई लोग पुलिस की गश्त के दौरान तो अपने घर में रहते हैं. लेकिन जैसे ही पुलिस की गश्त खत्म होती है, वे कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए बेवजह बाहर घूमने लगते हैं. ड्रोन कैमरों की मदद से ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है.

सीएसपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान के बाद भारतीय दंड विधान की धारा 188 (किसी सरकारी अधिकारी का आदेश नहीं मानना) और धारा 269 (ऐसा लापरवाही भरा काम करना जिससे किसी जानलेवा बीमारी का संक्रमण फैलने का खतरा हो) के तहत प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. उन्होंने बताया कि प्राथमिकी की प्रति इन आरोपियों के घर पहुंचा दी जायेगी. इसके बाद कानून के तहत उचित कदम उठाये जायेंगे.

हाल के कुछ खराब तजुर्बों के बाद पुलिस अलग-अलग मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी में भी निजी सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) का इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरत रही है. सीएसपी ने बताया कि हमने हाल ही में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था. बाद में जांच में वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये. नतीजतन हमें एक पुलिस थाने के लगभग पूरे स्टाफ को पृथक केंद्र में भेजना पड़ा. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक जिले में कोविड-19 के 696 मरीज मिले हैं, जिनमें एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और दो थाना प्रभारी शामिल हैं. इनमें से 39 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है.

कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद से ही प्रशासन ने 25 मार्च से इंदौर की शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है.

ये भी पढ़े.  

मुसलमानों को लेकर कंगना की बहन रंगोली ने किया था विवादित ट्वीट, Twitter ने सस्पेंड किया अकाउंट   

राहुल गांधी ने कहा-सिर्फ लॉकडाउन से कोरोना को हरा नहीं पाएंगे, ये PAUSE बटन की तरह 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget