एक्सप्लोरर

मुसलमानों को लेकर कंगना की बहन रंगोली ने किया था विवादित ट्वीट, Twitter ने सस्पेंड किया अकाउंट

कंगना रनौत की बहन रंगोली जो कि हमेशा विवादित ट्वीट्स और बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं, का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. उन्होंने एक धर्म विशेष को लेकर कई विवादित ट्वीट किए थे.

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में रंगोली ने ट्वीट कर कहा था कि जमात के लोगों को लाइन में खड़ा कर के गोली मार देनी चाहिए. इसके बाद ट्विटर पर वो लगातार ऐसे ही गालियों भरे ट्वीट करती नजर आ रही थी.

इन भड़काऊ ट्वीट्स के चलते उनके ट्विटर अकाउंट को स्सपेंड कर दिया गया है. उनके अकाउंट को ट्विटर की गाइडलाइन्स का उल्लघंन करने के चलते सस्पेंड कर दिया गया है. रंगोली के अकाउंट पर जाने पर ट्विटर की से दिया गया मैसेज देखा जा सकता है. जिसमें कहा गया है कि गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के चलते अकाउंट को सस्पेंड किया गया है. हालांकि इसमें ये नहीं बताया गया है कि अकाउंट को कितने समय के लिए सस्पेंड किया गया है.

मुसलमानों को लेकर कंगना की बहन रंगोली ने किया था विवादित ट्वीट, Twitter ने सस्पेंड किया अकाउंट

क्या था विवादित ट्वीट

ये सारा विवाद रंगोली के एक ट्वीट से शुरू हुआ. रंगोली ने ट्वीट करते हुए कहा, ''एक जमाती कोरोना वायरस से मर गया. जब डॉक्टर्स और पुलिसवाले इन्हें चेक करने गए तो ये उन पर हमला करते हैं और मार देते हैं.सेक्युलर मीडिया और फेक मुल्लाओं को एक लाइम में खड़ा कर के गोली मार देनी चाहिए. हमें इतिहास की परवाह नहीं करनी चाहिए कि कोई हमें नाजी कहेगा. जिंदगी फेक इमेज से ज्यादा कीमती है.''

कई सेलेब्स ने की शिकायत

कई नामी सेलेब्स ने रंगोली को लेकर ट्विटर पर रिपोर्ट भी किया है. इसमें रीमा कागती और कुब्रा सैत ने रंगोली के ट्विटर पोस्ट को लेकर शिकायत भी की थी. फिल्म निर्देशक रीमा कागती ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा था कि वो इस मामले को देखें और इस पर एक्शन लें. उन्होंने लिखा था कि लोगों में नफरत और हिंसा फैलाना दोनों ही जुर्म है और ऐसा करने वालों के खिलाफ एक्शन होना चाहिए.

वहीं, एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने लिखा कि मैंने रंगोली को ब्लॉक और रिपोर्ट कर दिया है. उन्होंने महाराष्ट्र के सीएमओ और मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा, इस तरह नफरत फैलाना बेहद गैर जिम्मेदाराना है. कृपया इस मसले को देखें और इसके खिलाफ जरूरी एक्शन लें.

आपको यहां बता दें कि रंगोली चंदेल बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन हैं. इसी के साथ-साथ वो कंगना की मैनेजर भी हैं. रंगोली इससे पहले भी ट्विटर पर इस प्रकार के ट्वीट्स करती रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget