एक्सप्लोरर

नोएडा: बच्चों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले 'स्टेप बाई स्टेप' स्कूल पर FIR

सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर आईपीसी की धारा 328, 232, 341 के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं पुलिस का कहना है की मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य निकल कर आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

नई दिल्ली: मोटी रकम देने के बाद भी स्कूल में आपका बच्चा सुरक्षित नहीं है, इसकी एक बानगी कल दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर 132 के नामी स्कूल 'स्टेप बाई स्टेप' में देखने को मिली. कल स्कूल में अचानक कई बच्चों के पेट में दर्द होने लगा और उल्टियां भी हुईं.

इस मामले में आज सिटी मजिस्ट्रेट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर आईपीसी की धारा 328, 232, 341 के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य निकल कर आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

जांच अधिकारियों को स्कूल के अंदर जाने से रोका पुलिस के मुताबिक मामले की जानकारी होने पर प्रशासन के अधिकारी खाद्य विभाग की टीम के साथ स्कूल पहुंचे लेकिन स्कूल प्रबंधन ने किसी भी अधिकारी को अंदर नहीं जाने दिया, तकरीबन 1 घंटे तक गेट पर ही इंतज़ार करने के बाद किसी तरह अधिकारी अंदर गए और मौके से खाने के सैम्पल लेकर पूछताछ की.

बाद में पुलिस ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत कई मामलों के तहत एफआईआर दर्ज कर ली. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है आखिर कैसे एकसाथ इतनी बड़ी संख्या में बच्चे खाने की वजह से बीमार हो गए.

फूड इंस्पेक्टर संजय शर्मा के बताया, ''मौके से कल बचा खाना नहीं मिला, अजवाइन और तेल का नमूना लिया गया. जांच रिपोर्ट में आने के बाद ही पता चलेगा कि क्या हुआ? मौके पर कैंटीन इंचार्ज मिले थे उनसे ही बात हुई थी.''

स्कूल ने बच्चों के घर से खाना लाने के लिए कहा बच्चों की तबीयत खराब होने के बाद स्कूल ने खाना सप्लाई करने वाली कंपनी की सेवा बंद कर दी है. इसके साथ ही स्कूल ने अगले आदेश तक अभिभावकों से बच्चों के लिए घर से खाना भेजने को कहा है. बता दें बच्चों को ब्रेकफास्ट और लंच स्कूल की ओर से ही उपलब्ध कराया जाता है.

स्कूल के कल के खाने में क्या था? ब्रेक फास्ट: अजवाइन पराठा, दूध

लंच: चना दाल, चपाती, मिक्स रायता, पनीर टिक्का मसाला, सलाद बार, वेज बिरयानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
INDIA Bloc March Live: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
LIVE: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
केरल विधानसभा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM सतीशन बोले- ऐतिहासिक...
केरल विधानसभा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM सतीशन बोले- ऐतिहासिक...

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget