एक्सप्लोरर

Coronavirus Test Kit Feluda: एक घंटे में मिलेगा कोरोना टेस्ट का नतीजा, स्वदेशी 'फेलूदा' टेस्टिंग किट लॉन्च

अपोलो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के साथ मिलकर टाटा ग्रुप ने स्वदेशी फेलूदा टेस्ट किट को लॉन्च किया है. इस टेस्ट किट की खासियत है कि इसके जरिए किए गए टेस्ट के नतीजे एक घंटे के भीतर ही मिल जाएंगे.

देश और दुनिया में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा रखा है. देश में हर रोज कोरोना वायरस के नए मामलों की पुष्टि हो रही है. वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी लगातार कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है. इस बीच दिल्ली में कोरोना वायरस की जांच के लिए नई टेस्टिंग किट 'फेलूदा' लॉन्च हो चुकी है.

दिल्ली में पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों का ग्राफ ऊपर की ओर जा रहा है. इस बीच कोरोना वायरस के मरीजों की तेजी से जांच के लिए अपोलो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के साथ मिलकर टाटा ग्रुप ने स्वदेशी फेलूदा टेस्ट किट को लॉन्च किया है. इस टेस्ट किट की खासियत है कि इसके जरिए किए गए टेस्ट के नतीजे एक घंटे के भीतर ही मिल जाएंगे. टेस्ट करवाने के बाद उसके रिजल्ट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा.

जानकारी के मुताबिक इस टेस्ट किट की शुरुआत दिल्ली से की गई है और फिलहाल आठ मेट्रो शहरों में यह किट उपलब्ध होगी. दिल्ली के अलावा बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता, पुणे और अहमदाबाद में इस टेस्टिंग किट के सहारे कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच की जाएगी.

अपोलो समूह के पास देश में 100 क्लीनिक और 75 लैब हैं, जहां इस टेस्टिंग किट के जरिए कोरोना वायरस की जांच होगी. किट को व्यावसायिक रूप से टाटाएमडी चेक के रूप में ब्रांडेड किया गया है. बताया जा रहा है कि यह टेस्टिंग किट आरटी-पीसीआर टेस्टिंग किट से सस्ती होगी.

किस तकनीक पर है आधारित?

बता दें कि यह टेस्टिंग किट जीन-एडिटिंग टेक्नोलॉजी CRISPR पर आधारित है. यह तकनीक कोरोना वायरस SARS-CoV2 के जेनेटिक मैटिरियल को पहचानने में मदद करती है. साथ ही कहा जा रहा है कि इस टेस्ट के जरिए आरटी-पीसीआर जितना ही पुख्ता नतीजा आता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद आजम खान से ED की पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग केस में खुलेंगे राज?
जेल में बंद आजम खान से ED की पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग केस में खुलेंगे राज?
India Bloc Protest Live: सुप्रीम कोर्ट से राहुल को अंतरिम राहत, मानहानि केस को रद्द करने की मांग पर नोटिस जारी
LIVE: सुप्रीम कोर्ट से राहुल को अंतरिम राहत, मानहानि केस को रद्द करने की मांग पर नोटिस जारी
Explained: 2002-04 में कैसे हुआ था पिछला SIR? इस बार क्या अलग और क्या कमियां
Explained: 2002-04 में कैसे हुआ था पिछला SIR? इस बार क्या अलग और क्या कमियां
PM मोदी की मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी को राहत, SC ने ट्रायल पर लगाई रोक
PM मोदी की मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी को राहत, SC ने ट्रायल पर लगाई रोक

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget