एक्सप्लोरर

सोना-चांदी और कैश ही कैश...FCI घोटाले में CBI के एक्शन में मिला, DGM राजीव मिश्रा गिरफ्तार

CBI Raids: सीबीआई ने FCI के डीजीएम राजीव मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है.

FCI Scam Case: भारतीय खाद्य निगम (FCI) में घोटाले को लेकर सीबीआई (CBI) ने बुधवार (11 जनवरी) को बड़ी कार्रवाई की. सीबीआई ने पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में स्थित 50 से अधिक ठिकानों पर छापा मारा. एएनआई न्यूज एजेंसी ने इस बात की जानकारी दी है. सीबीआई ने FCI के डीजीएम राजीव मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है.

केंद्रीय जांच एजेंसी ने एफसीआई के उप महाप्रबंधक (डीजीएम) राजीव कुमार मिश्रा को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. इसके बाद छापेमारी शुरू की गई. इसमें सीबीआई ने अब तक 60 लाख रुपये बरामद किए. फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े घोटाले में सीबीआई ने 74 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 

 

CBI को केस से जुड़े दस्तावेज बरामद

CBI अधिकारी ने बताया, "सीबीआई की एफसीआई के भ्रष्ट अधिकारियों और अनाज मिल के मालिकों पर काफी समय से नजर थी. पूरी तैयारी के बाद बुधवार (11 जनवरी) को एजेंसी ने इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की. छापेमारी के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी ने अलग-अलग ठिकानों से केस से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं. एफसीआई में एक उप महाप्रबंधक राजीव मिश्रा को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है."

74 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज 

अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे मामले में 74 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा, "एफसीआई में तकनीकी सहायकों से लेकर कार्यकारी निदेशकों तक की भूमिका एजेंसी की जांच के दायरे में है. पंजाब और हरियाणा के कई शहरों के साथ ही दिल्ली में दो स्थानों पर भी छापेमारी की गई. राज्य सरकार के कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में होगी."

ये भी पढ़ें-हज यात्रा में VIP कोटे को केंद्र सरकार ने किया खत्म, सभी आम यात्रियों की तरह होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
INDIA Bloc March Live: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
LIVE: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
केरल विधानसभा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM सतीशन बोले- ऐतिहासिक...
केरल विधानसभा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM सतीशन बोले- ऐतिहासिक...

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget