एक्सप्लोरर

वो पीएम क्यों नहीं बन सकते? PM उम्मीदवार के लिए फारूक अब्दुल्ला ने इस नेता का किया समर्थन

Jammu Kashmir के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने दक्षिण भारत के एक दिग्गज नेता को पीएम बनाने का समर्थन किया है. उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी ने देश को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई है.

Farooq Abdullah On MK Stalin: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार (1 मार्च) को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने का समर्थन किया है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "क्यों नहीं? वो पीएम क्यों नहीं बन सकते? इसमें गलत क्या है?" फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा कि जब हम सभी एकजुट होंगे और जीतेंगे, उस समय वे (एक संयुक्त विपक्ष) तय करेंगे कि इस देश का नेतृत्व करने और एकजुट करने के लिए सबसे अच्छा व्यक्ति कौन है. 

बता दें कि फारूक अब्दुल्ला स्टालिन के 70वें जन्मदिन समारोह के लिए चेन्नई में हैं. सत्तारूढ़ डीएमके ने विपक्ष को एकजुट करने के लिए यहां एक जनसभा का आयोजन किया था. यहां फारूक अब्दुल्ला ने पत्रकारों से बात की राज्य के मुख्यमंत्री और डीएमके की खूब सराहना की. 

'अगर आप विविधता की रक्षा करते हैं...'

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "...स्टालिन और डीएमके ने राष्ट्र की एकता के लिए  बहुत अच्छा काम किया है. भारत विविधता में एकता है. अगर आप विविधता की रक्षा करते हैं तो आप एकता की रक्षा करेंगे. इसलिए, कश्मीर से कन्याकुमारी तक, वे (डीएमके) भारत को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं." अब्दुल्ला ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे उम्मीद है कि यह और मजबूत होगा और मुझे उम्मीद है कि अन्य नेता भी इसी तरह से सोचेंगे... और हम (तब) एक खुशहाल देश बनाएंगे."

राहुल गांधी ने भी की विपक्ष को एकजुट करने की अपील

गौरतलब है कि बीते दिनों राहुल गांधी ने भी सभी विपक्षी दलों से एक साथ आने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि अगर सभी विपक्षी दल हाथ मिलाएं तो 2024 के लोकसभा चुनाव पीएम मोदी और बीजेपी को हराया जा सकता है. राहुल गांधी ने ये भी कहा कि था कि हमें जनता के सामने एक विकल्प के साथ जाना होगा. उन्होंने आगे कहा, "अगर भारत के दो दृष्टिकोण एक-दूसरे का सामना करते हैं... तो हम जीतने में सक्षम होंगे."

ये भी पढ़ें- JNU New Rules: जेएनयू में लागू हुए नए नियम, धरना देने पर लगेगा 20 हजार रुपये का जुर्माना, हिंसा की तो एडमिशन होगा रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
Weather Today: देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget