एक्सप्लोरर

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान के हमले के मामले में फारूक अब्दुल्ला क्यों करने लगे बांग्लादेश की चिंता?

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हमला करने वाले बांग्लादेशी को पकड़ लिया गया है. फारूक अब्दुल्ला से इसको लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के काम के लिए पूरे देश को दोषी नहीं ठहरा सकते.

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले के आरोप में मुंबई पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है. जिसके बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को बांग्लादेश की चिंता सताने लगी. उन्होंने कहा कि अगर कोई भारतीय ब्रिटेन में कुछ गलत करेगा तो क्या इसके लिए भारत को दोष दोगे? फारूक अब्दुल्ला के इस बयान को पर बीजेपी नेता तरुण चुघ ने कहा कि उनका ये बयान वोट बैंक की राजनीति और संकीर्ण मानसिकता को दिखाता है.  

सैफ अली खान पर हमले को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने कहा था, "मैं ऐसी घटनाओं के खिलाफ हूं और उनकी सेहत की दुआ करता हूं. अगर किसी ने आकर सैफ अली खान पर हमला किया है, तो आप एक व्यक्ति के काम के लिए पूरे देश को दोषी नहीं ठहरा सकते." 

क्या कहा था फारूक ने, जिस पर भड़क गई बीजेपी? 

उन्होंने कहा, "आप किसी एक व्यक्ति के काम के लिए पूरे देश को कैसे दोषी ठहरा सकते हैं? अगर कोई भारतीय ब्रिटेन में कुछ गलत करता है, तो क्या आप इसके लिए भारत को दोषी ठहराएंगे? यह उस व्यक्ति पर निर्भर करता है, देश पर नहीं. अमेरिका में कितने अवैध भारतीय हैं? राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी-अभी आंकड़े दिए हैं. आप इसे क्या कहेंगे?" 

अरब मुल्कों में भी हमारे बाशिंदे: फारूक 

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि आज इंसान अपने पेट के लिए कहां-कहां नहीं जाता. वो अपनी इज्जत के लिए कहां-कहां नहीं घूमता. अरब मुल्कों में देखिए कितने हमारे बाशिंदे हैं वहां. काम कर रहे हैं कि यहां घर चल सके. वो भूल जाते हैं आप, हम लोग सिर्फ नफरतें पैदा करने के लिए नहीं हैं. नफरतें कम कीजिए और मोहब्बतें बढ़ाइए. 

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बीजेपी हमलावर 

बीजेपी नेता तरुण चुघ ने कहा, "फारूक साहब क्या आपको घुसपैठिए और अपने हुनर के दम पर अपना परचम लहराने वाले लोगों में फर्क नहीं दिखता? यह वोट बैंक की राजनीति और संकीर्ण मानसिकता है." 

तरुण चुघ ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता पर आरोप लगाते हुए कहा, "वह पूरी दुनिया में प्रवासी भारतीयों का अपमान कर रहे हैं और उनकी तुलना एक बांग्लादेशी घुसपैठियों से कर रहे हैं. बांग्लादेशी घुसपैठिए से आपका क्या रिश्ता है? आप उसकी वकालत क्यों कर रहे हैं? वह बांग्लादेशी घुसपैठिए के PRO की तरह क्यों व्यवहार कर रहे हैं? यह पूरे INDI ब्लॉक की मानसिक दिवालियपन की निशानी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- 10 दिन पहले क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- 10 दिन पहले क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget