एक्सप्लोरर

PoK पर बयान को लेकर अमित शाह पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, 'फौज को डायवर्ट न करता तो...'

Farooq Abdullah on PoK: फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों की तैनाती को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने बताया कि कैसे पूंछ और राजौरी को बचाया गया.

Farooq Abdullah on Amit Shah: संसद में शीतकालीन सत्र के दौरान बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने पीओके (PoK) मुद्दे को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर निशाना साधा था, जिसके बाद लोकसभा में कांग्रेस और बीजेपी सांसदों के बीच नोक-झोंक शुरू हो गई. इसके बाद कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया. इसे लेकर अब जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने अमित शाह पर पलटवार किया.

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "यह सब सियासत है. आप उस वक्त जिंदा नहीं थे, आप उस समय पैदा नहीं हुए थे. उस समय क्या स्थिति वह आपको पता नहीं है. उस समय पूंछ और राजौरी को बचाने के लिए फौज को डायवर्ट कर दिया गया, ताकि ये दोनों जगह बच जाएं. आज पुंछ और राजौरी अगर भारत का हिस्सा हैं तो उसी मेहरबानी से है, नहीं तो वह भी पाकिस्तान में चला गया होता. उस समय जो स्थिति के अनुसार इसके अलावा कोई और रास्ता नहीं था."

कश्मीर का माहौल हुआ और खराब
उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोगों से झूठ बोल रहे हैं. जब फारूक अब्दुल्ला से पूछा गया कि क्या कश्मीर का माहौल पहले से बेहतर हुआ है? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, "कश्मीर का माहौल पहले से भी ज्यादा खराब कर दिया गया है. कितनी फौज है वहां, कितनी बीएसएफ है, कितनी सीआरपीएफ है, कितनी सीआईएसएफ है. ये सब मेरे वक्त में नहीं थे. आज ये लोग हर घर के सामने खड़े हैं."

क्यों शहीद हो रहे जवान- फारूक अब्दुल्ला
उन्होंने आगे कहा, "इतनी सिक्योरिटी होने के बाद भी हमारे जवान क्यों शहीद हो रहे हैं. अगर सचमुच आतंकवाद खत्म हो गया है तो कैसे जवान शहीद हो रहे हैं, कैसे लोग मारे जा रहे हैं?" इससे पहले लोकसभा में बोलते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, "नेहरू की गलतियों के कारण PoK बना. प्रधानमंत्री रहते हुए उनकी दो गलतियों को सालों तक कश्मीर को भुगतना पड़ा."

ये भी पढ़ें: अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर बड़ा हमला, 'नेहरू की गलतियों के कारण PoK बना'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget