एक्सप्लोरर

अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर बड़ा हमला, 'नेहरू की गलतियों के कारण PoK बना'

Amit Shah on Pok: अमित शाह के भाषण के दौरान लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ. गृह मंत्री ने दावा किया है कि नेहरू की गलतियों के कारण PoK बना. इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी बताई.

Amit Shah Speech: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कांग्रेस पर बड़ा हमला किया. उन्होंने कहा कि नेहरू की गलतियों के कारण PoK बना है. अमित शाह ने कहा, ''दो बड़ी गलतियों पंडित नेहरू के प्रधानमंत्री रहते हुए हुई, उनके कारण सालों तक कश्मीर को भुगतना पड़ा. जब हमारी सेना जीत रही थी, तब पंजाब का एरिया आते ही सीजफायर कर दिया गया और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) का जन्म हुआ.''

कांग्रेस सांसदों ने जताई आपत्ति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2023 पर चर्चा के दौरान कहा, ''अगर सीजफायर तीन दिनों की देरी से हुई होती तो, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) भारत का आज हिस्सा होता. संयुक्त राष्ट्र में हमारे मसले को ले जाया गया, जो एक बड़ी गलती है.'' अमित शाह के इस बयान पर कांग्रेस सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई और सदन में जमकर हंगामा हुआ. 

कांग्रेस सांसदों ने किया वॉकआउट 

इसपर अमित शाह ने कहा कि अगर गुस्सा होना है तो मुझपर नहीं, नेहरू पर गुस्सा हों. इसके बाद कांग्रेस के सांसद लोकसभा से वॉकआउट कर गए. अमित शाह ने कहा, "पहले जम्मू में 37 सीटें थीं, अब 43 हैं. कश्मीर में पहले 46 थीं, अब 47 हैं और PoK में 24 सीटें आरक्षित कर दी गई हैं क्योंकि PoK हमारा है."

इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी सरकार की कई उपलब्धियों को गिनाया. उन्होंने कहा, "मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद जम्मू-कश्मीर में अभूतपूर्व परिवर्तन देखा गया. केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर में सभी व्यक्तियों का पांच लाख रुपये तक के इलाज का खर्च उठाती है. अब घाटी में 100 से अधिक फिल्मों की शूटिंग हो रही है और 100 से अधिक मूवी थिएटरों के लिए बैंक ऋण प्रस्ताव प्रक्रिया में है."

लोकसभा चुनाव में जीत का दावा

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा, ''मुझे विश्वास है कि 2024 में मोदी सरकार सत्ता में वापसी करेगी और मुझे उम्मीद है कि 2026 तक जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाएं पूरी तरह समाप्त हो जाएंगी.'' गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के बाद जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) बिल और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) बिल लोकसभा से पारित हो गया है.

ये भी पढ़ें: पिछड़ा वर्ग को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, 'कुछ लोग एक ही लिखा भाषण 6 महीने तक पढ़ते रहते हैं, लेकिन इतिहास नहीं जानते'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget