एक्सप्लोरर

वक्फ एक्ट की संवैधानिकता को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा नेशनल कॉन्फ्रेंस, फारूक अब्दुल्ला के निर्देश पर दी चुनौती

Aimim Chief Filed Petition : नेशनल कॉन्फ्रेंस से पहले Aimim चीफ असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस पार्टी के एक सांसद मोहम्मद जावेद ने इस कानून की संवैधानिकता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.

National Conference on Waqf Law : वक्फ संशोधन कानून, 2025 पर जारी राजनीतिक उठा-पटक के बीच फारूक अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इस लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने वक्फ संसोधन कानून की संवैधानिकता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इसे लेकर पहले ही कहा था कि वह वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर करेगी.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक और मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक ने जम्मू-कश्मीर के विधानसभा के बाद मीडिया से कहा, “पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के निर्देश पर नेशनल कॉन्फ्रेंस सुप्रीम कोर्ट में एक रिट याचिका दायर करेगी.”

मुसलमानों की धार्मिक स्वतंत्रता और अधिकारों पर हमला है ये कानून- सादिक

उन्होंने कहा, “पार्टी का ऐसा मानना है कि यह वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम समुदाय के धार्मिक मामलों में संवैधानिक तौर पर चिंताजनक हस्तक्षेप है. यह कानून संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21, 25, 26, 29 और 300A का सीधी तौर से उल्लंघन करती है, जो संवैधानिक रूप से मौलिक अधिकारों के रक्षा के लिए है.”

उन्होंने आगे कहा, “यह देश के मुसलमानों की धार्मिक स्वतंत्रता, समानता और प्रॉपर्टी के अधिकारों पर सीधा हमला है.”

असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस सांसद ने भी दायर की याचिका

नेशनल कॉन्फ्रेंस से पहले एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस पार्टी के एक सांसद मोहम्मद जावेद ने इस कानून की संवैधानिकता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. हालांकि, इन दोनों नेताओं ने इसके कानून के संसद से पारित होने के पहले ही याचिका दायर की थी.

5 अप्रैल को कानून बन गया वक्फ संशोधन विधेयक

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह शनिवार (5 अप्रैल) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर के बाद यह विधेयक कानून बन गया. इसके पहले बुधवार (2 अप्रैल) को वक्फ संशोधन विधेयक को लोकसभा में चर्चा और पारित करने के लिए लाया गया था, जहां यह बिल 288 मतों से पारित हो गया.

इसके बाद गुरुवार (3 अप्रैल) को इस विधेयक को संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में चर्चा और पारित करने के लिए पेश किया गया था, जहां यह विधेयक 128 मतों से पारित हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget