एक्सप्लोरर

नेगेटिव पब्लिसिटी से HAL परेशान, 'ध्रुव' है ग्राउंडेड; अब लिया ये बड़ा फैसला

HAL Statement : हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने नेगेटिव पब्लिसिटी से परेशान होकर शुक्रवार (10 अप्रैल) को एक बयान जारी किया और HAL के विरुद्ध एकतरफा रिपोर्ट छापने की निंदा की.

Hindustan Aeronautics Ltd : सरकारी एविएशन कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) निगेटिव पब्लिसिटी से परेशान हो गई है. HAL ने बिना किसी मीडिया का नाम लिए कहा कि बिना पक्ष जाने झूठी सच्ची रिपोर्ट लिखना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

शुक्रवार (10 अप्रैल) को बयान जारी कर HAL ने कहा कि मीडिया के सभी रूपों, ऑनलाइन, प्रिंट, वेबसाइटों, ब्लॉगों, सोशल और डिजिटल मीडिया प्लेटफार्मों आदि की तरफ खास ध्यान खींचना चाहते हैं. महारत्न का तमगा पाने वाली एचएएल के मुताबिक, इसी साल जनवरी के महीने में भारतीय तट रक्षक बल (इंडियन कोस्ट गार्ड) की ओर से संचालित एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) एक दुर्घटना का शिकार हो गया था. ऐसे में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बाद से, एचएएल पर दुर्भावनापूर्ण इरादों के साथ अटकलें, स्टोरी और रिपोर्ट लिखी और प्रकाशित की जा रही हैं.

एक दुर्घटना होने के बाद हेलीकॉप्टर को कर दिया गया ग्राउंडेड

HAL ही एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर का निर्माण करता है. इन हेलीकॉप्टर को थलसेना, वायुसेना और नौसेना के साथ-साथ कोस्टगार्ड भी इस्तेमाल करती है. 5 जनवरी को गुजरात के पोरबंदर नेवल एयर बेस पर कोस्टगार्ड का एक एएलएच-ध्रुव हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था. इस दुर्घटना में दोनों पायलट समेत एक क्रू मेंबर की जान चली गई थी. इस दुर्घटना के बाद से सेना के तीनों अंगों के साथ-साथ कोस्टगार्ड की भी पूरी फ्लीट को ग्राउंडेड कर दिया गया था. उसके बाद से कोई भी एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर फ्लाई नहीं कर रहा है.

एकतरफा, पक्षपातपूर्ण और HAL के दृष्टिकोण के बिना लिखी गई रिपोर्ट

एचएएल के मुताबिक, ये रिपोर्ट तथाकथित रक्षा विश्लेषकों, पूर्व पायलटों, पूर्व मिलिट्री ऑफिसर्स और ‘आर्म-चेयर’ आलोचकों की ओर से लिखी गई हैं. ये कहानियां एचएएल के दृष्टिकोण को प्रस्तुत किए बिना लिखी गई हैं और तर्क एकतरफा और पक्षपातपूर्ण हैं. एचएएल का आरोप है कि इन रिपोर्ट में अशुद्धियां और पुराने मुद्दों के संदर्भ हैं जिन्हें एचएएल ने अपने ग्राहकों के साथ विश्वास में लेकर हल कर लिया है.

HAL अपने सभी ग्राहकों को साथ काम कर रहा है

बयान में कहा गया है कि एचएएल, रक्षा मुद्दों और उत्पादों की संवेदनशील प्रकृति के कारण इन सभी रिपोर्टों पर एक-एक करके प्रतिक्रिया या टिप्पणी नहीं कर सकता है. एचएएल इस बात पर जोर देना चाहता है कि वह भारतीय वायु सेना सहित अपने सभी ग्राहकों के साथ काम कर रहा है और रक्षा एयरोनॉटिक्स और जटिल उड़ान प्लेटफार्मों में निहित महत्वपूर्ण मुद्दों को संभालने में आश्वस्त है.

बयान के मुताबिक, ये रिपोर्ट एचएएल के हितधारकों के हितों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इसलिए यह बयान अवांछित और अटकलबाजी वाली रिपोर्ट्स से प्रभावित होने से बचाने के लिए दायर किया जा रहा है.

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहों वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहों वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Fact Check: 'जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, 8 जवान शहीद'! कुपवाड़ा हमले पर सरकार ने जारी किया बयान, बताया सच 
'कश्मीर आतंकी हमले में क्या वाकई 8 जवान हुए शहीद? कुपवाड़ा हमले पर सरकार ने जारी किया बयान, बताया सच
'हमेशा महादेव मिल जाते हैं', इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचे PM मोदी, 1000 साल पुराना है इतिहास
'हमेशा महादेव मिल जाते हैं', इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचे PM मोदी, 1000 साल पुराना है इतिहास

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget