एक्सप्लोरर

Farmers Protest: किसानों ने हटने से किया इंकार, दिल्ली की सीमाओं पर यातायात का हाल-बेहाल

उत्तर प्रदेश से दिल्ली आने वालों के लिए गाजीपुर बॉर्डर को बंद कर दिया गया है. ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें आनंद विहार, डीएनडी, लोनी डीएनडी और अप्सरा सीमाओं से गुजरने वाले मार्गों को लेने की सलाह दी है.

कृषि कानूनों को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी के चलते लगातार दूसरे दिन भी हरियाणा और उत्तरप्रदेश से दिल्ली में प्रवेश करने वाले कई रास्ते मंगलवार को भी बंद रहे. इसी वजह से दिल्ली की सीमा पर यातायात काफी हद तक प्रभावित हुआ.

टस से मस होने को तैयार नहीं हैं किसान

दिल्ली सहित पूरे देश में इस वक्त कोरोना का संक्रमण अपने चरम पर है. दिल्ली सरकार ने कोरोना के मामले में भयावह उछाल को देखते हुए सप्ताह भर का लॉकडाउन भी घोषित कर दिया है. लेकिन इन हालात में भी किसान टस से मस होने को तैयार नहीं है. किसानों ने अपना आंदोलन किसी भी स्थिति में स्थगित न करने का फैसला किया है. किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश से दिल्ली आने वालों के लिए गाजीपुर बॉर्डर को बंद कर दिया गया है. ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें आनंद विहार, डीएनडी, लोनी डीएनडी और अप्सरा सीमाओं से गुजरने वाले मार्गों को लेने की सलाह दी. यात्री चाहे तो चील्ला सीमा से भई दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं.

बमुश्किल हो सकेगी एंबुलेंस की आवाजाही

दिल्ली और हरियाणा के बीच सिंघू, टिकरी, औचंदी, पियाउ मनियारी और सबोली और मंगेश के बीच एंट्री और एक्जिट पाइंट्स अभी भी बंद हैं. यातायात पुलिस ने यात्रियों को लामपुर सफियाबाद, पल्ला और सिंघू स्कूल टोल टैक्स बॉर्डर होते हुए वैकल्पिक मार्ग लेने की सलाह दी है. मुकरबा और जीटीके रोड से यातायात को भी डायवर्ट किया गया है. यात्री दिल्ली-गुड़गांव और दिल्ली-फरीदाबाद जैसे अन्य सीमा मार्गों को चुन सकते हैं, जो दोनों राज्यों को जोड़ते हैं. एबुंलेंस की आवाजाही के लिए मेरठ एक्सप्रेस-वे, एनएच-9 से की जा सकेगी.

ये भी पढ़ें-

'सरकार चाहे तो वहां गांव बसा दे, लेकिन दूसरे नागरिकों को कष्ट न दे' : किसान आंदोलन से बाधित सड़क पर SC की टिप्पणी

Lockdown in Delhi: दिल्ली में लॉकडाउन शुरू, कश्मीरी गेट-राजीव चौक समेत कई मेट्रो स्टेशन्स पर एंट्री बंद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget