एक्सप्लोरर

Lockdown in Delhi: दिल्ली में लॉकडाउन शुरू, कश्मीरी गेट-राजीव चौक समेत कई मेट्रो स्टेशन्स पर एंट्री बंद

Delhi Covid Lockdown News: देश की राजधानी दिल्ली में कल रात से लॉकडाउन शुरू हो गया है. फिलहाल सिर्फ जरूरी सेवाएं ही जारी हैं. वहीं दिल्ली मेट्रों ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कई स्टेशन्स पर एंट्री गेट बंद कर दिए हैं.दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 23 हजार 686 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं, कल 21 हजार 500 लोग ठीक भी हुए. हालांकि कल इस वायरस से 240 लोगों की मौत हो गई.

Delhi Covid Lockdown News: देश में जानलेवा कोरोना वायरस खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. कोरोना की दूसरी लहर ने देश में ऐसा कहर बरपाया है कि कई राज्यों ने अपने यहां लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है. कई राज्यों में कड़े प्रतिबंध भी लगाए गए हैं. इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में कल रात से लॉकडाउन शुरू हो गया है. फिलहाल सिर्फ जरूरी सेवाएं ही जारी हैं. वहीं दिल्ली मेट्रों ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कई स्टेशन्स पर एंट्री गेट बंद कर दिए हैं.

कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन्स पर एंट्री फिलहाल बंद?

  • नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन
  • चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन
  • कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन
  • राजीव चौक मेट्रो स्टेशन
  • एमजी रोड मेट्रो स्टेशन

दिल्ली में सोमवार रात दस बजे से 26 अप्रैल सुबह पांच बजे तक छह दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महामारी के बढ़ते मामलों के कारण यह कदम उठाना आवश्यक हो गया था. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, यहां दवाओं, बिस्तर, आईसीयू और ऑक्सीजन की गंभीर कमी है, ऐसे में स्वास्थ्य प्रणाली को ध्वस्त होने से बचाने के लिए लॉकडाउन बहुत आवश्यक है.

  • विवाह समारोह में 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति
  • अंतिम संस्कार में 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति
  • लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं की अनुमति

निजी कार्यालय और अन्य प्रतिष्ठान जैसे दुकानें, मॉल, साप्ताहिक बाजार, निर्माण इकाइयां, शैक्षिक और कोचिंग संस्थान, सिनेमा हॉल, रेस्तरां, बार, असेंबली हॉल, ऑडिटोरियम, सार्वजनिक पार्क, खेल परिसर, जिम, स्पा, सैलून और ब्यूटी पार्लर बंद रहेंगे.

दिल्ली में कल आए 23 हजार 686 नए मामले

बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 23 हजार 686 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं, कल 21 हजार 500 लोग ठीक भी हुए. हालांकि कल इस वायरस से 240 लोगों की मौत हो गई. जिसके बाद अबतक 12 हजार 361 लोगों की मौत हो गई है. दिल्ली में फिलहाल 76 हजार 887 लोगों का इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें-

Corona in India: ब्रिटेन ने भारत को 'रेड लिस्ट' में डाला, यात्रियों के आने पर रहेगी रोक

जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत से मांगी तीसरे फेज के ट्रायल की मंज़ूरी, कोरोना वैक्सीन के आयात के लिए लाइसेंस भी मांगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget