एक्सप्लोरर

Farmers Protest: 'अगले महीने खत्म हो जाएगा किसान आंदोलन', राकेश टिकैत ने ABP न्यूज से कही बड़ी बात

Farmers Protest: तीनों कृषि कानूनों की वापसी के बावजूद विरोधी दल MSP गारंटी कानून बनाने और आंदोलन के दौरान मरे किसानों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं.

Farm Laws Repealed: तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का विधेयक संसद में पारित भी हो गया है. एक साल से चल रहे आंदोलन में अब किसानों के बीच आंदोलन खत्म करने को लेकर अलग-अलग राय सामने आने लगी है. इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने दावा किया है कि अगले महीने के अंत तक किसान आंदोलन खत्म हो जाएगा.

एबीपी न्यूज ने राकेश टिकैत से पूछा कि ठंड बढ़ रही है, कब तक आंदोलन जारी रहेगा? इस पर राकेश टिकैत ने कहा, 'अगले महीने के अंत तक ये आंदोलन खत्म हो जाएगा. क्योंकि पीएम ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने को लेकर जुबान दी हुई है. अगर 1 जनवरी तक MSP पर कानून नहीं बनता है तो ये मुद्दा भी किसानों के आंदोलन में मांग का हिस्सा बन जाएगा. हालांकि सरकार ऐसा बिल्कुल नहीं होने देगी. इसलिए अगले महीने तक ये आंदोलन खत्म हो जाएगा.'

इसके अलावा टिकैत ने ये भी कहा कि जाते हुए को कोई नहीं रोकता. फिलहाल कोई किसान नहीं जाना चाहता है. ये 1 हफ्ते का कोर्स है. टीवी के माध्यम से चलेगा. संडे तक चलेगा. उसके बाद सरकार लाइन पर आ जाएगी. बातचीत 10-11 तारीख के बाद में शुरू होगी. अगले महीने में ये आंदोलन भी खत्म हो जाएगा. MSP पर कानून की भी बात हो जाएगी. किसानों पर जो मुकदमें हैं वो भी वापसी हो जाएंगे. सरकार को यहीं देकर जाएंगे मुकदमें. कोई भी किसान मुकदमें साथ लेकर नहीं जाना चाहता.

1 दिसंबर को सिंघु बॉर्डर पर आपात बैठक
किसानों का एक धड़ा आंदोलन खत्म करने को लेकर अगुवाई कर रहा है तो कुछ नेता अपनी अन्य मांगों पर आंदोलन को जारी रखना चाहते हैं. बीकेयू 'कादियान' के अध्यक्ष हरमीत सिंह कादियान ने बताया कि, एक दिसंबर को एसकेएम (संयुक्त किसान मोर्चा) की बैठक होगी. इसके बाद आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा. हालांकि 1 दिसंबर को होने वाली बैठक के अलावा एसकेएम ने 4 दिसंबर को अपनी अगली बैठक बुलाई हुई है.

दरअसल पंजाब किसान संघठनों का मानना है कि, कानून वापसी के बाद उनकी जीत हो चुकी है. इसलिए अब आंदोलन को जारी रखने को लेकर हम बैठक में तय करेंगे. वहीं किसान यह भी जानना चाहते हैं कि सरकार की एमएसपी को लेकर क्या योजना है? 

ये भी पढ़ें-
Flight Ban News: ओमिक्रोन के आहट के बीच CM केजरीवाल ने की पीएम से की अपील- प्रभावित क्षेत्रों से उड़ानें तत्काल करें रद्द

Exclusive: MSP पर कानून बनाना संभव है? 2022 तक किसानों की आय दोगुनी होगी? जानिए SC कमेटी के सदस्य अनिल घनवट ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget