एक्सप्लोरर

Farmers Protest: किसानों की मुख्य मांगें क्या हैं, सरकार का उन पर क्या पक्ष है, जानिए सबकुछ

लोकसभा के मानसून सत्र में कृषि से जुड़े तीन बिल पारित हुए हैं. इन बिलों को केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र में सुधार करने वाला बता रही है. वहीं, किसानों को इनसे एमएसपी और मंडियों के खत्म होने का डर सता रहा है.

नई दिल्लीः पंजाब और हरियाणा के किसान राजधानी दिल्ली में किसान कानूनों के विरोध प्रदर्शन करना चाह रहे हैं. 'दिल्ली चलो' के नारे के तहत किसान पंजाब और हरियाणा से दिल्ली की सीमा की तरफ बढ़ रहे हैं. वहीं किसानों को रोकने के लिये दिल्ली की सीमा पर भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है.

लोकसभा के मानसून सत्र में कृषि से जुड़े तीन बिल पारित हुए हैं. इन बिलों को केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र में सुधार करने वाला बता रही है. वहीं, किसान इनका विरोध कर रहे हैं.

किसानों को कहीं भी फसल बेचने की आजादी सरकार का कहना है कि किसान मनचाही जगह पर अपनी फसल बेच सकते हैं. बिना किसी रुकावट दूसरे राज्यों में भी फसल बेच और खरीद सकते हैं. यानी मंडियों के दायरे से बाहर भी फसलों की खरीद-बिक्री संभव है. इसके साथ ही फसल की बिक्री पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. किसानों को ऑनलाइन बिक्री की भी अनुमति होगी और किसानों को अच्छे दाम मिलेंगे.

किसानों को मंडी और एमएसपी खत्म होने का डर किसानों को डर है कि नए किसान कानून की वजह से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और मंडियों के खत्म हो सकती हैं. किसान अब तक फसल को अपने आस-पास की मंडियों में सरकार की ओर से तय की गई एमएसपी पर बेचते थे.

नए किसान कानून में कृषि उपज मंडी समिति से बाहर कृषि के कारोबार को मंजूरी दी है. इसके कारण किसानों को डर है की उन्हें अब उनकी फसलों के सही दाम नहीं मिल पाएंगे. अभी तक मंडी में किसान से अनाज की खरीद पर व्यापारी को 6 से 7 प्रतिशत का टैक्स देना होता था. वहीं मंडी के बाहर अनाज की खरीद पर किसी भी तरह का कोई टैक्स नहीं देना होगा. किसानों को लगता है कि इससे आने वाले समय में मंडियां पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी और किसान सीधे तौर पर व्यापारियों के हवाले होगा.

वहीं, केंद्र सरकार कह रही है कि वह एमएसपी जारी रखेगी, इसके साथ ही देश में कहीं भी मंडियों को बंद नहीं होने दिया जाएगा. सरकार ने इस बात को नए कानून में नहीं जोड़ा है. वहीं, किसान मांग कर रहे हैं कि एमएसपी को एन कानून में जोड़ा जाए. इससे किसानों में असंतोष है और उन्हें लग रहा है कि देर-सवेर एमएसपी बंद की जा सकती है.

यह भी पढ़ें

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बोले- दिल्ली नहीं जा सकता किसान तो इस्लामाबाद भेज दे सरकार

किसान आंदोलन के कारण हरियाणा में सफर करने में हो सकती है मुश्किल, ट्रैवल एडवाइजरी जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीन महीने पहले जो हुआ...', इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, दिसंबर में क्राइसिस का किया जिक्र
'तीन महीने पहले जो हुआ...', इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
Mardaani 3 OTT Release: ओटीटी पर कब देख पाएंगे मर्दानी 3? रानी मुखर्जी की फिल्म यहां होगी स्ट्रीम
ओटीटी पर कब देख पाएंगे मर्दानी 3? रानी मुखर्जी की फिल्म यहां होगी स्ट्रीम
कीर्ति आजाद के 'विवादित' बयान पर ईशान किशन ने दिया जवाब, मंदिर में ट्रॉफी ले जाना ठहराया था गलत
कीर्ति आजाद के 'विवादित' बयान पर ईशान किशन ने दिया जवाब, मंदिर में ट्रॉफी ले जाना ठहराया था गलत
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
May I help You! रेलवे स्टेशनों पर अब रोबोट्स करेंगे क्राउड मैनेजमेंट, बदमाशों पर भी रखेंगे नजर
May I help You! रेलवे स्टेशनों पर अब रोबोट्स करेंगे क्राउड मैनेजमेंट, बदमाशों पर भी रखेंगे नजर
Embed widget