एक्सप्लोरर

किसानों के दिल्ली कूच पर ब्रेक! पंढेर बोले- 'पुलिस ने पहले बरसाए फूल, फिर दागीं रबर की गोलियां'

शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश कर रहे किसानों को एक बार फिर रोक दिया गया. किसान नेता सरवन सिह पंढेर ने सरकार पर किसानों को बदनाम करने का आरोप लगाया.

Farmers Delhi March Postponed: किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने रविवार (08, दिसंबर, 2024) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनके जत्थे को दिल्ली की ओर शांतिपूर्वक बढ़ने से रोका गया. हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस और रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया, जिससे 6 किसान घायल हो गए. उन्होंने सरकार पर किसानों को बदनाम करने और बातचीत से बचने का आरोप लगाया. पंढेर ने कहा कि आज का जत्था वापस बुला लिया गया है और आगे की रणनीति पर फैसला सोमवार (09 दिसंबर) को किया जाएगा. उन्होंने इंटरनेट बंद और मीडिया पर पाबंदी की भी आलोचना की. 

सरवन सिंह पंढेर ने कहा "हमने फैसला किया है कि कल दोनों फोरमों की मीटिंग करेंगे. खनौरी, डबवाली में क्या हो रहा है?, घायलों की स्थित क्या है और आगे कब जत्था दिल्ली की ओर जाएगा, ये कल शाम को बताएंगे." उन्होंने कहा कि दोनों फोरमों ने निर्णय किया है कि आज का जत्था वापस बुलाया जाए. जैसे 12 बजे के बाद पौने चार बजे तक हमारे जत्थे ने शांतिपूर्वक ढंग से दिल्ली की तरफ बढ़ने की कोशिश की. हमें मालूम था 101 आदमियों की इतनी शक्ति नहीं है जितना प्रबंध सरकार ने आगे किया था.

'देश के किसानों को बदनाम करना चाहती है सरकार'
किसान नेता पंढेर ने आगे कहा "हमारा मानना है कि सरकार को ऐसा लगता है कि उनके पास दुनिया का सबसे बड़ा प्रोपेगेंडा करने की क्षमता है. जैसे अंबाला में स्कूल इंटरनेट बंद करके और ये बोलकर कि हरियाणा में आकर दंगा करेंगे. उनको लगता है हम देश के किसानों को बदनाम करेंगे. इसलिए हमसे बातचीत नहीं कर रहें हैं. "

'किसानों को बेहोश करने की थी कोशिश'
किसान नेता ने कहा कि हमने खालिस्तानी, नक्सली तो सुन रखा था. आज बिट्टू से तालिबानी भी सुन लिया. हमने अनुशासन बनाए रखा. डीजीपी हरियाणा ने कहा कि मीडिया को 1 किमी दूर रखा जाए. सुबह पंजाब पुलिस ने मीडिया को रोका फिर फूल बरसाने के 2 मिनट बाद आंसू गैस के गोले और रबड़ की गोलियां दागी. जहरीली गैस छोड़ी गई. पूरी कोशिश थी कि किसानों को बेहोश किया जाए. आज 6 किसान घायल हो गए.
 
सरकार और किसान संगठनों के बीच गतिरोध
बता दें कि सरकार और किसान संगठनों के बीच जारी ये गतिरोध नया नहीं है लंबे समय से बातचीत को लेकर चल रहा संकट अभी सुलझ नहीं पाया है.सरकार ने दावा किया है कि वह बातचीत के लिए तैयार है और किसानों के हितों का ध्यान रखा गया है. वहीं, किसान नेताओं का कहना है कि सरकार बातचीत केवल दिखावे की रही है, उनके असली मुद्दों को सुलझाने की कोई कोशिश नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें : संसद में सीट आवंटन को लेकर छिड़ा विवाद, विपक्ष ने लगाया सरकार पर सहमत फार्मूले में बदलाव करने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget