एक्सप्लोरर

Farm Laws: राहुल गांधी ने शुरू किया ट्विटर पोल, पीएम मोदी को लेकर दिए ये चार ऑप्शन

राहुल गांधी कृषि कानूनों को लेकर लगातार सरकार पर हमला बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी किसान विरोधी कानून को रद्द करने से इनकार कर रहे हैं, इसके पीछ वजह क्या है. इसको लेकर उन्होंने चार विकल्प दिए हैं.

नई दिल्ली: नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन 35वें दिन भी जारी है. किसान तीनों कानूनों को रद्द करने की अपनी मांग पर डटे हुए हैं. इस बीच राहुल गांधी ने अपने एक ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्विटर पर एक पोल शुरू किया है और इसमें कहा है कि पीएम मोदी किसान विरोधी कानूनों को रद्द करने से इनकार कर रहे हैं, ऐसा क्यों हैं?

इसके लिए राहुल गांधी ने चार विकल्प दिए हैं. इसमें पहला ऑप्शन है कि पीएम मोदी किसान विरोधी हैं. दूसरा पीएम मोदी को क्रोनी कैपिटलिस्ट चला रहे हैं. तीसरा वे हठी हैं और चौथा इनमें से सभी.

Farm Laws: राहुल गांधी ने शुरू किया ट्विटर पोल, पीएम मोदी को लेकर दिए ये चार ऑप्शन

किसान पीएम मोदी पर भरोसा नहीं करते- राहुल गांधी

इससे पहले भी राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी पर देश के किसान विश्वास नहीं करते. उन्होंने प्रधानमंत्री के पहले के कुछ बयानों का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘हर बैंक खाते में 15 लाख रुपये और हर साल दो करोड़ नौकरियां. 50 दिन दीजिए, नहीं तो.... हम कोरोना वायरस के खिलाफ 21 दिनों में युद्ध जीतेंगे. न तो कोई हमारी सीमा में घुसा है और न किसी चौकी पर कब्जा किया है.’ उन्होंने कहा, ’’मोदी जी के ‘असत्याग्रह’ के लंबे इतिहास के कारण उन पर किसान विश्वास नहीं करते.’’

उधर दिल्ली के विज्ञान भवन में 41 किसान संगठनों और सरकार के बीच बातचीत जारी है. सरकार और किसानों के बीच ये सातवें दौर की बैठक हो रही है. किसान अपनी मांग पर अड़े हुए है. सूत्रों के मुताबिक, दोपहर लंच तक किसानों और सरकार के बीच दो मुद्दों पर बात हुई. इसमें से एक कानून को रद्द करना और दूसरा एमएसपी पर कानून बनाने का मुद्दा है. किसानों का कहना है कि सरकार आगे नहीं बढ़ रही है लेकिन हम अपनी मांग पर अडिग हैं.

Farmers Protest: बैठक के दौरान मंत्रियों ने किसानों के साथ किया लंच, किसान नेताओं ने बाहर से मंगाया खाना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मंदिर मार्ग थाने पहुंचे आशुतोष रांका, योगेंद्र यादव का भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च शुरू
LIVE: मंदिर मार्ग थाने पहुंचे रांका, योगेंद्र यादव का भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च शुरू
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप केस: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को अमेरिका जाने की इजाजत, जानें कब अगली सुनवाई
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप केस: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को अमेरिका जाने की इजाजत, जानें कब अगली सुनवाई
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला...', रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर भड़के थरूर
'अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला...', रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर भड़के थरूर

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget