एक्सप्लोरर

दिल्ली में फर्जी पैथोलॉजी लैब का भंडाफोड़, बगैर सैंपल जांचे हजारों को दे चुके थे रिपोर्ट

दिल्ली के आदर्श नगर में चल रही यूनिकेयर पैथ सॉल्यूशन कुछ फॉर्मेट बनाकर रखती थी जिसमें बगैर सैंपल जांच के सिर्फ नाम पता बदलकर रिपोर्ट दे दी जाती थी. इस मामले में पुलिस ने दो भाईयों संजय यादव और अजय यादव को गिरफ्तार किया है.

नई दिल्ली: दिल्ली के आदर्श नगर में हजारों जिंदगियों से खिलवाड़ का एक मामला सामने आया है. सराय पीपल थला इलाके में फर्जी मेडिकल पैथ लैब चल रही थी जो बगैर सैंपल जांच के रिपोर्ट तैयार करती थी. यूनिकेयर पैथ सॉल्यूशन नाम की इस लैब पर फिलहाल ताला लटका है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एक छोटे से कमरे में चल रही लैब में करीब 25 हजार फर्जी रिपोर्ट मिली हैं. एक अखबार के मुताबिक, देशभर की 98 लैब यूनिकेयर पैथ सॉल्यूशन को सैंपल जांच के लिए भेजती थीं.

तैयार फार्मेट में नाम बदल कर देते थे रिपोर्ट

यूनिकेयर कुछ फॉर्मेट बनाकर रखता था जिसमें बगैर सैंपल जांच के सिर्फ नाम पता बदलकर रिपोर्ट तैयार कर देता था. इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी और लोगों की हेल्थ से खिलवाड़ से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. साथ ही दो भाईयों संजय यादव और अजय यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस उपायुक्त असलम खान ने कहा, ''हमने लैब के मालिक अजय यादव और टेक्‍नीशियन संजय यादव को गुरुवार को गिरफ्तार किया. मास्टरमाइंड राजेश कुमार फरार है. सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं.'' उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी अजय वाराणसी में दस साल तक पैथोलॉजी लैब में काम कर चुका है. इस वजह से वह इसके बारे में अच्छी तरह से जानता था.

एक छोटे से कमरे से चल रहा था लैब

जिस जगह लैब चल रही है वो जगह 8000 रुपये महीने के किराए पर संजय और अजय ने कुलवंत कौर से किराये पर 2 साल पहले ली थी. कुलवंत भी इसी इलाके में रहती हैं. कुलवंत के मुताबिक संजय के नाम पर रेंट एग्रीमेंट बना था. कुलवंत ने बताया कि एक लड़का और और एक फीमेल स्टाफ वहां हर दिन आते थे. जब पुलिस कुलवंत के घर पहुंची तब उन्हें इस बात का पता चला कि लैब के नाम पर फर्जीवाड़ा चल रहा है. लैब के नीचे ही 12 साल से मोबाइल शॉप चला रहे अमर ने बताया कि 5 से 6 महीने पहले लैब के बारे में पता चला. पिछले 15 दिन से लैब बंद हैं.

कैसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा 17 अप्रैल को पुलिस को पीसीआर कॉल मिला. फोन पर बताया गया कि संजय को सीबीआई अधिकारी होने का दावा करने वाले एक आदमी ने अगवा कर लिया है. पुलिस अधिकारी ने कहा, ''जब हमलोग लैब का मुआयना करने पहुंचे तो. लैब को लेकर आशंका हुई. एक छोटा कमरा था जिसमें जांच के जरूरी सामान भी नहीं था. कोई सैंपल भी लैब में नहीं था. यहां तक की ब्लड ग्रुप जांचने के लिए भी कोई सामान नहीं था.''

पुलिस उपायुक्त असलम खान ने कहा कि जब संजय से लैब के डॉक्टर के बारे में पूछा गया तो उसने उचित जवाब नहीं दिये. पुलिस जांच के दौरान चार डॉक्टरों के डिजिटल सिग्नेचर मिले. जब सभी चार डॉक्टर के बारे में जानकारी के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया और दिल्ली मेडिकल काउंसिल से संपर्क किया गया तो उनके पास कोई सूचना नहीं थी.

वहीं अजय ने पुलिस पूछताछ में बताया कि लैब राजेश नाम के शख्स का है और वह काफी लंबे समय से लैब में काम कर रहा था. वहीं संजय यादव को अगवा करने वाले शख्स का नाम आनंद है. उसने संजय को कर्ज दिया थे. बाद में जब संजय ने बकाया वापस करने की बात कही तो आनंद ने संजय को छोड़ दिया. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था.

10 करोड़ की हेरोइन के साथ अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget