एक्सप्लोरर

Explained: अफगानिस्तान से क्यों चली गई अमेरिकी सेना, क्या है दोहा समझौत जिसके तहत अमेरिका-तालिबान में बातचीत हुई?

व्हाइट हाउस के बाहर लोग प्लेकार्ड्स लेकर विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं.  इस सब के बीच सवाल उठता है आखिर अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपनी सेना को वापस बुलाने का फैसला क्यों किया?

नई दिल्ली: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद काबुल में भारी अफरातफरी है. लोग जान बचाने के लिए देश से निकलना चाहते हैं और यहां से निकलने के लिए एयरपोर्ट ही एकमात्र रास्ता बचा है. काबुल के हामिद करजई एयरपोर्ट पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई है. विमान पर चढ़ने के लिए मारामारी हो रही है. 

हालात को काबू करने के लिए अमेरिका ने एयरपोर्ट पर अपने छह हजार सैनिकों को तैनात किया है. ताजा खबर ये है कि एयरपोर्ट पर अमेरिकी सैनिकों की फायरिंग में पांच लोग मारे गए हैं. उधर तालिबान ने बयान जारी कर कहा है कि उसके लड़ाके उन लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे जो देश छोड़कर जाना चाहते हैं.

अफगानिस्तान में मौजूदा हालात को लेकर बड़ी संख्या में लोग अमेरिका को जिम्मेदार बता रहे हैं. जिसने बीस साल बाद तालिबान के साथ करार करके अपनी सेना को वापस बुलाने का फैसला किया. अफगानिस्तान अराजकता के माहौल को लेकर वॉशिंगटन में भी लोगों का गुस्सा  फूट पड़ा है. 

लोग राष्ट्रपति जो बाइडेन के अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने के फैसले की आलोचना कर रहे हैं. व्हाइट हाउस के बाहर लोग प्लेकार्ड्स लेकर विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं.  इस सब के बीच सवाल उठता है आखिर अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपनी सेना को वापस बुलाने का फैसला क्यों किया?

अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना क्यों छोड़कर चली गई?
अमेरिका ने तालिबान को सत्ता से बाहर करने के लिए अक्तूबर 2001 में अफगानिस्तान पर हमला किया था. अमेरिका का आरोप था कि अफगानिस्तान लादेन और अल-कायदा से जुड़े दूसरे लोगों को पनाह दे रहा है. अमेरिका इन्हें ही सितंबर 2001 के हमले के लिए ज़िम्मेदार मानता है.

युद्ध के दौरान एक समय अमेरिकी सैनिकों की संख्या 1 लाख 10 हजार तक पहुंच गई थी. दिसंबर 2020 तक अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की संख्या 4 हजार ही रह गई थी. अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक अफगानिस्तान युद्ध पर अक्तूबर 2001 से सितंबर 2019 के बीच 778 अरब डॉलर खर्च हुए.

अमेरिका के अधिकारिक डाटा के मुताबिक़ साल 2001 से 2019 के बीच अमेरिका ने अफगानिस्तान  में कुल 822 अरब डॉलर खर्च किए. 2001 में तालिबान के ख़िलाफ़ युद्ध शुरू होने के बाद से 2300 से अधिक अमेरिकी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान में जान गंवा चुके हैं. जबकि 20660 सैनिक लड़ाई के दौरान घायल भी हुए हैं.

2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर ट्रंप ने कहा था कि अफ़ग़ानिस्तान और इराक में युद्ध के दलदल में फंसा हुआ अमेरिका इन 'अंतहीन युद्धों' से थक गया है. पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने सैनिकों की वापसी की 1 मई 2021 तक की समयसीमा तय की थी. बाइडेन ने समय बढ़ाते हुए सभी अमेरिकी सैनिकों को पहले वापस बुला लिया.

क्या है दोहा समझौत जिसके तहत अमेरिका और तालिबान में बातचीत हुई?
तालिबान ने अमेरिका के साथ साल 2018 में बातचीत शुरू कर दी थी. फरवरी, 2020 में कतर की राजधानी दोहा में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ. जहां अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को हटाने की प्रतिबद्धता जताई. और तालिबान अमेरिकी सैनिकों पर हमले बंद करने को तैयार हुआ.

समझौते में तालिबान ने अपने नियंत्रण वाले इलाके में अल कायदा और दूसरे चरमपंथी संगठनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने की बात भी कही. राष्ट्रीय स्तर की शांति बातचीत में शामिल होने का भरोसा भी दिया था.

समझौते के अगले साल से ही तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान के आम नागिरकों और सुरक्षा बल को निशाना बनाना जारी रखा. अब जब अमेरिकी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान से विदा होने की तैयारी कर रहे हैं तब तालिबान अफ़गानिस्तान में हावी हो गया है.

यह भी पढ़ें-
Explained: क्या अफगानिस्तान में अमेरिका की 20 साल जंग बेकार साबित हो गई? अब दुनिया अमेरिका पर उंगलियां क्यों उठा रही है
जब तालिबान ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति नजीबुल्लाह को बेरहमी से मारकर बिजली के खंभे से लटका दिया था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
CJP Protest LIVE: मांगें हो पूरी..., 4 घंटे से धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका को मिला साथ, मिलने पहुंचे सुप्रिया-अखिलेश
LIVE: मांगें हो पूरी..., 4 घंटे से धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका को मिला साथ, मिलने पहुंचे सुप्रिया-अखिलेश
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
Rahul Gandhi Appeal: देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल का प्रदर्शन, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल का प्रदर्शन, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget