एक्सप्लोरर

Exit Polls के मुताबिक राजस्थान में बरकरार रहेगा हर चुनाव में सत्ता बदलने का ट्रेंड 

चुनाव खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं. एबीपी न्यूज लगातार आपको अपने सर्वे के आंकड़ों के हिसाब से बता रहा है कि किस प्रदेश में कौन सी पार्टी सरकार बना सकती है. यहां जानें सभी चैनलों के एग्जिट पोल से राजस्थान का हाल.

ABP Exit Poll: पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम में चुनाव की प्रक्रिया खत्म हो गई है. अब चुनाव खत्म होते ही शुक्रवार को एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं. एबीपी न्यूज़ लगातार अपने एग्जिट पोल के नतीजे लोगों को बता रहा है.

एबीपी न्यूज़-लोकनीति (CSDS) के एग्जिट पोल के नतीजे के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनाने में कामयाब हो सकती है. 200 विधानसभा सीटों वाली राजस्थान में कांग्रेस को 101 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है. एबीपी न्यूज़ के एग्जिट पोल के मुताबिक प्रदेश में बीजेपी को 83 सीटें मिल सकती हैं, तो वहीं अन्य को 15 सीटें मिलने का अनुमान है. यहां अगर कांग्रेस सरकार बनाने में कामयाब होती है तो प्रदेश में लंबे समय से चल आ रहे हर पांच साल के बाद सत्ता परिवर्तन का ट्रेंड बरकरार रहेगा.

आजतक के एग्जिट पोल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है. इस एग्जिट पोल में कांग्रेस के 130 सीटें जीतने का अनुमान लगाया जा रहा है. इस सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 64 सीटें और अन्य को पांच सीटें मिलने का अनुमान है.

रिपब्लिक टीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस बड़े बहुमत से प्रदेश में सरकार बना सकती है. इस एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस को 137 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, तो वहीं बीजेपी को 60 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है. अन्य को इस सर्वे में 2 सीट दिया गया है.

टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के नतीजे के मुताबिक कांग्रेस पार्टी बहुमत लाती दिख रही है. इसके मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस 105 सीटें, बीजेपी 85 सीटें और अन्य को 9 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं.

न्यूज़ 24 चैनल के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस आराम से बहुमत लाती दिख रही है. इस चैनल के एग्जिट पोल के मुताबिक प्रदेश में कांग्रेस को 115 सीट, बीजेपी को 75 सीट और अन्य को 9 सीटें मिलने की संभावना है.

न्यूज़ एक्स के एग्जिट पोल के नतीजे के मुताबिक भी कांग्रेस राजस्थान में सरकार बनाती दिख रही है. इस एग्जिट पोल के मुताबिक प्रदेश में कांग्रेस को 112 सीटें, बीजेपी को 80 सीटें और अन्य को सात सीटें मिलने का अनुमान है. राजस्थान में बहुमत के लिए किसी पार्टी को 101 सीटों की जरूरत है.

यह भी पढ़ें-

राजस्थान में एक्जिट पोल के नतीजों से खुश कांग्रेस, सीएम पद पर अभी भी चुप्पी सर्जिकल स्ट्राइक करने वाली टीम में रहे रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा- इसे बढ़ा चढ़ाकर पेश करना ठीक नहीं देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget