एक्सप्लोरर

Exit Poll 2022: आम आदमी पार्टी इस बार करने जा रही दो कमाल, MCD में BJP का किला ढहाने के साथ ही बनाने जा रही ये रिकॉर्ड

Gujarat Election 2022: अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) को नेशनल पार्टी बनाने की महत्वाकांक्षा में गुजरात चुनाव अहम भूमिका निभा सकता है. एमसीडी (MCD) चुनाव में आप का पलड़ा भारी है.

Exit Poll 2022 on AAP: गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. इस बार चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीतोड़ मेहनत की. गुजरात (Gujarat Election) में अपनी पार्टी की मजबूती के लिए पार्टी ने चुनाव अभियानों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी, लेकिन एग्जिट पोल के ज्यादातर नतीजे केजरीवाल के दावे के उलट हैं.

ज्यादातर एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (AAP) को कोई बड़ी जीत हासिल तो नहीं हो रही है, लेकिन गुजरात चुनाव में पार्टी को राष्ट्रीय दल की मान्यता मिलने का सपना पूरा होने की संभावना दिख रही है. वहीं, एमसीडी चुनाव में एग्जिट पोल के नतीजे केजरीवाल के पक्ष में हैं. एग्जिट पोल (Exit Poll 2022) के नतीजों पर गौर करें तो एबीपी न्यूज सी-वोटर के मुताबिक गुजरात में 'आप' को 3 से 11 सीटें तक मिल सकती हैं. सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी का आंकड़ा दो अंक तक ही सिमट रहा है. 

कैसे मिलेगी राष्ट्रीय दल की मान्यता?

राष्ट्रीय दल की मान्यता के लिए तीन शर्तों में किसी भी एक को पूरा करने पर नेशनल पार्टी का दर्जा मिल जाता है. आइए समझते हैं कि ये शर्तें क्या हैं-

  • अगर किसी पार्टी को 4 राज्यों में प्रादेशिक दल की मान्यता मिली हो
  • किसी एक विधानसभा चुनाव में डाले गए कुल वैध मतों का 6 फीसदी वोट मिले और उस पार्टी के लोकसभा में चार सांसद हों.
  • लोकसभा की कुल संख्या के 2 फीसदी सांसद तीन अलग-अलग राज्यों से चुनकर लोकसभा में आए हों. मौजूदा समय में लोकसभा की 543 सीटों पर चुनाव होता है. ऐसे में अलग-अलग राज्यों से कुल 11 लोकसभा सांसद हों तो उस पार्टी को नेशनल पार्टी का दर्जा मिल जाता है.

AAP की मौजूदा स्थिति

वर्तमान में दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है. गोवा में भी 'आप' मान्यता प्राप्त पार्टी बन गई है. ऐसे में केजरीवाल की पार्टी को एक और राज्य में मान्यता मिल जाती है तो आधिकारिक तौर पर उसे राष्ट्रीय पार्टी (National Party) का दर्जा मिल जाएगा. गुजरात चुनाव के परिणाम से यही उम्मीद की जा रही है.

MCD में 'आप' करेगी कमाल?

दिल्ली में नगर निगम (MCD) एग्जिट पोल के परिणाम बीजेपी के लिए काफी चौंकाने वाले हैं. अधिकतर एग्जिट पोल में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है, वहीं आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत हासिल हो रही है. एग्जिट पोल में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने एमसीडी में 15 सालों से सत्ता पर काबिज बीजेपी को पटखनी देती दिख रही है. दिल्ली के कुल 250 वार्ड में औसतन सभी एग्जिट पोल्स के नतीजे आम आदमी पार्टी के पक्ष में बहुमत दे रहे हैं.

MCD में किस पार्टी को कितनी सीटें?

MCD चुनाव को लेकर सभी एग्जिट पोल (Exit Poll) के नतीजे केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) के पक्ष में हैं. एक्सिस माय इंडिया पोल के मुताबिक 'आप' को 149-171 सीटें मिल रही हैं. बीजेपी को 69-91 तो कांग्रेस को महज 3 से 7 सीटें ही मिलती दिख रही हैं. 'जन की बात' पोल के मुताबिक 'आप' को 159 से 175 सीटें आ रही है. बीजेपी को 70 से 92 तो कांग्रेस को 4 से 7 सीटें ही मिल रही हैं. BARC के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 134 से 146 सीटें मिल रही हैं तो वहीं, बीजेपी को 82-94 सीटे, कांग्रेस को 8-14 सीटें मिल रही हैं.

ये भी पढ़ें:

MCD चुनाव में कम वोटिंग पर AAP सासंद संजय सिंह- 15 साल से नीरसता के कारण बाहर नहीं निकले बीजेपी समर्थक मतदाता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget