एक्सप्लोरर

MCD चुनाव में कम वोटिंग पर AAP सासंद संजय सिंह- 15 साल से नीरसता के कारण बाहर नहीं निकले बीजेपी समर्थक मतदाता

AAP सासंद संजय सिंह ने कहा- बीजेपी के कुछ परम्परागत मतदाता, जो हमेशा BJP को वोट देते रहे हैं, वे घर से नहीं निकले, क्योंकि उन्हें पता था कि यह पार्टी चुनाव हार रही है.

AAP MP Sanjay Singh on MCD elections: दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजे कल (7 दिसंबर) आएंगे. उससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का बड़ा बयान आया है. संजय सिंह ने कहा है कि 15 साल से बीजेपी के कुशासन की निरसता की वजह से बीजेपी समर्थक वोटर बाहर नहीं निकले. यही वजह है कि एमसीडी में आम आदमी पार्टी की भारी जीत होगी.

दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों के लिए मतदान रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. निर्वाचन आयोग के मुताबिक, दिल्ली की सभी सीटों पर करीब 51 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला. 2017 के मुकाबले इस बार दिल्लीवासियों ने कुछ कम मतदान किया.

"BJP के वोटर्स घर से नहीं निकले"
AAP सासंद संजय सिंह ने कहा, "कहा जा रहा है कि वोट परसेंटेज कम होने से किसका नुक़सान है, तो आम तौर पर नीरसता के कारण लोग कम संख्या में वोट डालते हैं और यहां नीरसता 15 साल के कुशासन से रही है. भाजपा ने जिस तरह से MCD को कूड़ाघर बनाया, भ्रष्टाचार का घर बनाया, उसके कारण हो सकता है कि भाजपा के कुछ परम्परागत मतदाता, जो हमेशा BJP को वोट देते रहे हैं, वे घर से नहीं निकले, क्योंकि उन्हें पता था कि यह पार्टी चुनाव हार रही है, इसने पिछले 15 साल में कुछ किया भी नहीं है."

संजय सिंह ने आगे कहा, "जहां तक आम आदमी पार्टी की बात है, तो लोग यह कहते दिखे कि हमने स्कूल, अस्पताल, तीर्थयात्रा और फ्री बस यात्रा आदि के नाम पर वोट दिया है. स्पष्ट है कि ये वोट आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के लिए पड़े हैं. 2015 के विधानसभा चुनाव का जैसा परिणाम आया था, उसी तरह MCD का चुनाव परिणाम भी होगा. बहुत उत्साह के साथ आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदाताओं ने वोट किया है."

MCD चुनाव में आप की भारी जीत के आसार
आम आदमी पार्टी (आप) MCD चुनावों में भारी जीत हासिल करने और बीजेपी के 15 साल के गढ़ को खत्म करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के अनुसार, एमसीडी के 250 वार्डो में से आप को 149-171 वार्डो में जीत मिलने का अनुमान है, भाजपा को 69-91, कांग्रेस को 3-7, जबकि अन्य को 5-9 सीटें मिल सकती हैं. 

ये भी पढ़ें-
Poll of Polls: गुजरात में BJP की लगातार सातवीं जीत, MCD में AAP का क्लीन स्वीप, हिमाचल में कांटे की टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget