एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: पूर्व DUSU अध्यक्ष शक्ति सिंह कल होंगे बीजेपी में शामिल, चांदनी चौक से हो सकते हैं उम्मीदवार

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है. रविवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष शक्ति सिंह को बीजेपी में शामिल कराया जाएगा. वह चांदनी चौक से पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एक-एक सीट पर नजर गड़ाए हुए है. प्रत्येक सीट पर चुन-चुन कर उम्मीदवारों को उतारने पर काम किया जा रहा है. इसी कड़ी में रविवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और बीजेपी दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ यूनियन के पूर्व अध्यक्ष शक्ति सिंह को बीजेपी में शामिल कराया जाएगा. माना जा रहा है शक्ति सिंह को बीजेपी चांदनी चौक विधानसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है.

दरअसल, आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़कर विधायक बनने वाली अलका लांबा पूर्व में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष रह चुकी हैं. कॉग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई की तरफ से अलका लांबा छात्रसंघ अध्यक्ष रही थीं. अलका लांबा अब आप से इस्तीफा देकर कांग्रेस में वापस लौट चुकी हैं और माना जा रहा है कि चांदनी चौक से अलका लांबा ही कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी.

बीजेपी ने उसकी काट के लिए शक्ति सिंह पर दांव खेलने की तैयारी कर ली है. इसी कड़ी में शक्ति सिंह को रविवार को दोपहर 1:30 बजे दिल्ली बीजेपी कार्यालय में आधिकारिक तौर पर पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी. खुद दिल्ली बीजेपी के प्रदेश प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में उन्हें पार्टी में शामिल किया जाएगा. बीजेपी मानती है कि शक्ति सिंह के पीछे छात्रों की एक बड़ी टीम है जो चुनाव जीतने में मददगार साबित हो सकती है.

यही नहीं छात्र नेता के खिलाफ छात्र नेता होने पर बीजेपी आसानी से चुनाव जीत सकती है इसीलिए शक्ति सिंह को पार्टी में शामिल कराया जा रहा है. रविवार को दिल्ली बीजेपी कोर कमेटी की बैठक भी है जिसमें उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जाएगी और उसे सोमवार को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रखा जाएगा. माना जा रहा है कि ज्यादातर सीटों पर बीजेपी की दिल्ली इकाई ने नाम तय कर लिए हैं. जिन सीटों पर अभी नाम तय नहीं हुए हैं उनको लेकर काम किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-

कोलकाता से बेलूर मठ तक बोट से गए पीएम मोदी, संतों से की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब
विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget