एक्सप्लोरर

कोलकाता से बेलूर मठ तक बोट से गए पीएम मोदी, संतों से की मुलाकात

पीएम मोदी ने गंगा के तट पर मिलेनियम पार्क से ऐतिहासिक हावड़ा पुल पर साउंड एंड लाइट शो का उद्घाटन किया. इसके बाद पीएम मोदी बेलूर मठ के लिए बोट से रवाना हुए.

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं. उन्होंने आज कोलकाता में राजभवन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद ओल्ड करेंसी बिल्डिंग में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इसके बाद पीएम ने रवीन्द्र सेतु (हावड़ा ब्रिज) के लाइट-साउंड शो को लॉन्च किया और फिर बोट से बेलूर मठ के लिए रवाना हो गए. यहां उन्होंने संतों से मुलाकात की.

पीएम मोदी हावड़ा जिले में रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ में रात गुजार सकते हैं. अगर मोदी मठ में रात गुजारते हैं तो ऐसा करने वाले वह संभवत: पहले प्रधानमंत्री होंगे. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कई दूसरे प्रधानमंत्री भी कई बार मठ आ चुके हैं लेकिन कोई भी रात में यहां नहीं ठहरा था.

एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले जारी यात्रा कार्यक्रम के अनुसार मोदी शनिवार रात को राज भवन में रुकने वाले थे. मिशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘यात्राक्रम में थोड़ा सा बदलाव किया गया है. इससे पहले प्रधानमंत्री की यहां रुकने की कोई योजना नहीं थी. लेकिन अब, हमें प्रधानमंत्री के विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के प्रभारी ने बताया कि प्रधानमंत्री हमारे मठ में आज रात रुक सकते हैं.’’

अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री का यहां रात में ठहरने का फैसला इस तथ्य को ध्यान में रखकर लिया गया हो सकता है कि रामकृष्ण मिशन के संस्थापक स्वामी विवेकानंद की जयंती रविवार को पड़ रही है.

स्वामी विवेकानंद द्वारा 1897 में स्थापित रामकृष्ण मिशन से मोदी का परिचय नया नहीं है. वह जब किशोर थे तब स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं से प्रेरित होकर गुजरात की राजकोट शाखा में मिशन के आश्रम पहुंचे थे और संस्था से जुड़ने की इच्छा जाहिर की थी. तब उस आश्रम के प्रमुख आत्मसहजानंद ने उन्हें संन्यास न लेकर लोगों के बीच रहकर काम करने को कहा था.

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी बोलीं- मैंने CAA, NRC और NPR वापस लेने की मांग की

आज पीएम मोदी ने गंगा के तट पर मिलेनियम पार्क से ऐतिहासिक हावड़ा पुल पर साउंड एंड लाइट शो का उद्घाटन किया. मिलेनियम पार्क पर ढाई मिनट का यह शो लगाया गया है. यह कोलकाता बंदरगाह न्यास (केओपीटी) की 150 वीं जयंती समारोह की परियोजना का हिस्सा है. यह शो वर्तमान रंगबिरंगी प्रकाश व्यवस्था की जगह लेगा. इसमें संगीत के साथ रंगबिरंगी लाइट का कार्यक्रम होगा.

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केंद्रीय नौवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनसुख मंडाविया भी इस पार्क में कार्यक्रम में मौजूद थे. इसका आयोजन केओपीटी ने किया. यह पुल से दो किलोमीटर की दूरी पर है. साउंड एंड लाइट शो का उद्घाटन करने के बाद मोदी नदी मार्ग से बेलूर मठ के लिए रवाना हुए.

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मंच साझा करेंगे. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे.

CWC बैठक: सोनिया गांधी ने CAA को बताया विभाजनकारी, कहा- NRC का ही छिपा हुआ रूप है NPR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget