एक्सप्लोरर

PFI के खातों में आए 120 करोड़ रुपये के मामले की जांच ED ने शुरू की

सूत्रों के मुताबिक अब तक चली जांच के दौरान यह पता चला है कि पीएफआई के खातों में लगभग 120 करोड़ रुपए से ज्यादा जमा कराया गया था.ईडी को अब तक की जांच के दौरान यह पता भी चला है कि पीएफआई के दिल्ली में 3 से ज्यादा बैंक खाते हैं.

नई दिल्ली: पीएफआई के खातों में आए 120 करोड़ रुपये के मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय ने शुरू कर दी है. इसके तहत ईडी ने पीएफआई से जुड़े 5 लोगों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया है. ईडी जानना चाहता है कि पीएफआई के खातों में यह पैसा किन लोगों ने जमा कराया और इस पैसे को कहां-कहां खर्च किया गया.

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार की देर शाम ईडी की एक टीम दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में स्थित पीएफआई के ऑफिस में पहुंची. जहां पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारियों को पता चला कि यह ऑफिस केरल के कुछ लोगों ने किराए पर लिया हुआ है. सूत्रों के मुताबिक इस पर अधिकारियों ने वहां मौजूद लोगों को पीएफआई से जुड़े पांच नोटिस तामील कराए. इन पांचों को पूछताछ के लिए ईडी के दिल्ली कार्यालय में बुलाया गया है.

ईडी सूत्रों के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय जानना चाहता है कि पीएफआई के बैंक खाते देश के किन-किन शहरों में है. उनमें पिछले 10 सालों के दौरान कितना पैसा जमा हुआ है. यह पैसा कहां-कहां से आया और यदि पैसा नगदी के तौर पर जमा हुआ है तो वह पैसा किन लोगों ने और क्यों जमा कराया. साथ ही प्रवर्तन निदेशालय यह भी जानना चाहता है कि जो पैसा पीएफआई के खातों से निकाला गया वह पैसा किस मद में कहां पर कैसे खर्च किया गया. यानी कुल मिलाकर पीएफआई को मिलने वाली रकम पर अपना शिकंजा कसना चाहता है.

सूत्रों के मुताबिक यदि पीएफआई के लोग ईडी अधिकारियों के सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे पाते पाते हैं तो जितनी रकम पीएफआई के खातों में आई है उसे ईडी जब्त भी कर सकता है, या मुकदमा चलने तक उसे ईडी अटैच कर सकता है. ईडी यह भी जानना चाहता है कि क्या इसमें से कुछ पैसा विदेशों से आया है और अगर विदेशों से आया है वह पैसा किसने और क्यों भेजा.

सूत्रों के मुताबिक अब तक चली जांच के दौरान यह पता चला है कि पीएफआई के खातों में लगभग 120 करोड़ रुपए से ज्यादा जमा कराया गया था. साथ ही दिल्ली में हुए धरना प्रदर्शन के दौरान पीएफआई के खातों से एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम निकाली गई है. ईडी को शक है कि इस पैसे का प्रयोग धरना प्रदर्शन के लिए किया गया होगा.

ईडी को अब तक की जांच के दौरान यह पता भी चला है कि पीएफआई के दिल्ली में 3 से ज्यादा बैंक खाते हैं. इसके अलावा पीएफआई के उत्तर प्रदेश के अनेक शहरों समेत केरल झारखंड और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भी बैंक खाते बताए जाते हैं. जांच के दौरान यह पता भी चला है कि पीएफआई की कश्मीर शाखा भी है और पीएफआई के खाते से एक ऐसे शख्स को भी लाखों रुपए की रकम दी गई है जिससे नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए ने एक मामले में चार्जशीट किया था. आने वाले दिनों में पीएफआई पर ईडी का शिकंजा और कस सकता है.

यह भी पढ़ें-

निर्भया कांड: दया याचिका ठुकराए जाने के खिलाफ मुकेश की अर्ज़ी पर SC ने आदेश सुरक्षित रखा, कल आएगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget