एक्सप्लोरर

Election Results: मध्य प्रदेश में 22 सीटों पर जीत-हार के अंतर से अधिक नोटा को वोट मिले

चुनाव आयोग की वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए 28 नवंबर को हुए मतदान में 5,42,295 मतदाताओं ने ईवीएम मशीनों में नोटा का बटन दबाया जो कुल मतदान का 1.4 प्रतिशत है.

भोपाल: हाल ही में हुए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 22 सीटों पर प्रत्याशियों के बीच जीत-हार के अंतर से अधिक मत नोटा को मिले हैं. इन 22 सीटों में से 12 पर कांग्रेस विजयी रही जबकि नौ पर बीजेपी और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहा. नोटा से कम अंतर से जीतने वाले इन नौ बीजेपी प्रत्याशियों ने कांग्रेस के उम्मीदवारों को हराया जबकि कांग्रेस के इन 12 उम्मीदवारों ने बीजेपी के उम्मीदवारों को मात दी.

निर्दलीय उम्मीदवार ठाकुर सुरेन्द्र सिंह नवल ने प्रदेश की मंत्री अर्चना चिटनिस (बीजेपी) को बुरहानपुर सीट से 5,120 मतों से हराया था, जबकि नोटा पर 5,726 मत पडे थे. इस प्रकार नोटा के कम अंतर से बीजेपी 13 सीटों पर हारी जबकि कांग्रेस नौ सीटों पर हारी.

चिटनिस सहित बीजेपी के चार मंत्री अपनी-अपनी सीटों पर नोटा में पड़े मतों से कम अंतर से हारे. नोटा से कम अंतर से हारने वाले तीन अन्य मंत्री जयंत मलैया, शरद जैन और नारायण कुशवाहा हैं. मलैया दमोह सीट से 798 मतों से हारे जबकि वहां नोटा को 1,299 मत मिले. जैन जबलपुर उत्तर सीट से 578 मतों से हारे जहां नोटा को 1,209 वोट मिले. कुशवाहा ग्वालियर दक्षिण सीट से मात्र 121 मतों से हारे और वहां पर 1,550 वोट नोटा को मिले.

इन चार मंत्रियों के अलावा, बीजेपी के नौ उम्मीदवार जौबट, सुवासरा, राजपुर, राजनगर, गुन्नौर, नेपानगर, ब्यावरा, पेटलावद और मानधाता सीटों पर भी नोटा के कम अंतर से हारे. कांग्रेस ने आठ प्रत्याशी टिमरनी, इंदौर-5, चांदला, बांधवगढ़, नागौद, जावरा, कोलारस, बीना और गरौठ सीटों से नोटा से कम वोटों से हारे.

चुनाव आयोग की वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए 28 नवंबर को हुए मतदान में 5,42,295 मतदाताओं ने ईवीएम मशीनों में नोटा का बटन दबाया जो कुल मतदान का 1.4 प्रतिशत है. हालांकि, इस बार मतदाताओं ने साल 2013 में प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव की अपेक्षा नोटा का उपयोग कम किया. साल 2013 में नोटा को 6,43,171 मत मिले थे जो कुल मतदान का 1.90 प्रतिशत था.

वोट प्रतिशत के मामले में नोटा पांचवें स्थान पर रहा. बीजेपी को 41 प्रतिशत, कांग्रेस को 40.9 प्रतिशत, बहुजन समाजवादी पार्टी को पांच प्रतिशत और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को 1.8 प्रतिशत मिले. एसपी और आम आदमी पार्टी (आप) का वोट प्रतिशत नोटा से भी कम रहा. एसपी को मात्र 1.3 प्रतिशत मत मिले जबकि आप को 0.7 प्रतिशत मत मिले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget