एक्सप्लोरर

Election Results 2022: चुनावों में करारी हार के बाद ‘जी 23’ नेताओं ने की मीटिंग, फिर उठाएंगे कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव की मांग

कांग्रेस के ‘जी 23’ समूह में शामिल गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी और भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बैठक की. इस दौरान चुनाव नतीजों पर चर्चा की गई

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के ‘जी 23’ समूह के कई नेताओं ने बैठक की. राज्यसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद के आवास पर हुई बैठक में कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी, भूपिंदर सिंह हुड्डा और कुछ अन्य नेता शामिल हुए.

ABP News को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक में G-23 के नेताओं ने चुनावों में पार्टी की हुई करारी हार पर गहरी चिंता जताई. साथ ही तय किया गया कि जल्दी ही पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई जाने वाली कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में शामिल होने वाले G23 गुट के नेता संगठन और नेतृत्व में बदलाव की मांग एक बार फिर उठाएंगे.

सूत्रों ने बताया कि G-23 के नेता जल्दीबाजी में कोई कदम नहीं उठाएंगे. हालांकि बैठक के बाद G 23 के सूत्रों ने स्पष्ट कहा कि अब और इस तरह से नहीं चल सकता और कोई ना कोई कठोर कदम तो उठाना ही होगा. आने वाले दिनों में G23 नेताओं के बीच और बैठकें हो सकती हैं.

कांग्रेस के ‘जी 23’ समूह में शामिल नेताओं ने अगस्त, 2020 में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस में सक्रिय अध्यक्ष और संगठन में बड़े स्तर पर परिवर्तन की मांग की थी.

विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद ‘जी 23’ समूह के नेताओं की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और उम्मीद जताई कि कांग्रेस बहुत जल्द जनता का विश्वास फिर से जीतेगी.

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने ट्वीट किया, ‘‘50 साल के मेरे राजनीतिक करियर में मैंने कई उतार और चढ़ाव देखे हैं. विधानसभा चुनावों के नतीजों को देखना दुर्भाग्यपूर्ण था, लेकिन हमें यह याद रखना चाहिए कि सिर्फ हम फासीवादी ताकतों से लड़ सकते हैं. हम जनता का विश्वास जल्द फिर से जीत लेंगे.’’

Punjab Election 2022: भगवंत मान को चुना गया AAP का विधायक दल का नेता, सरकार में होंगे इतने मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget