एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: भगवंत मान को चुना गया AAP का विधायक दल का नेता, सरकार में होंगे इतने मंत्री

विधायक दल की बैठक के दौरान भगवंत मान ने कहा कि मेरी आप सभी (नवनिर्वाचित विधायकों) से अपील है कि अहंकार न करें.

पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत के बाद पार्टी के सीएम पद का चेहरा रहे भगवंत मान आप के विधायक दल के नेता चुने गए हैं. विधायक दल की बैठक के दौरान भगवंत मान ने कहा कि मेरी आप सभी (नवनिर्वाचित विधायकों) से अपील है कि अहंकार न करें. हमें उन लोगों का भी सम्मान करना होगा, जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया. सभी विधायकों को उन क्षेत्रों में काम करना चाहिए, जहां से वे चुने गए हैं, न कि केवल चंडीगढ़ में रहें.

भगवंत मान ने कहा कि आप पंजाबियों के MLA हो, सरकार पंजाबियों में बनाई है. आज मैं जब दिल्ली जा रहा था, रास्ते मे हार पहनाते हुए एक आदमी ने कहा कि मान साहब हमें इज्जत ही नहीं दी किसी ने. हमें वहां जाकर काम करना है जहां जाकर वोट मांगे हैं, जीतकर यह नहीं कहना कि चंडीगढ़ आओ, सरकार पिंडों से वार्डों से चलेगी.

17 मंत्री बनाए जा सकते हैं

भगवंत मान ने कहा कि कोई भेदभाव नहीं करना, अरविंद केजरीवाल का भी यही मैसेज है. स्कूल, अस्पताल, बिजली, इंडस्ट्री, हम 17 मंत्री बना सकते हैं. बाकी 75 जिन्हें मंत्री नहीं बनाएं वो नाराज न हों, मंत्री का काम सबको करना है. भगवंत मान ने कहा कि आज सभी बड़े बड़े चेहरे हारे हैं. आप बड़े बड़े अंतर से जीत कर आए हो. सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह लिखकर दिया था. हमारे लिए दिल्ली की योजनाएं गाइड हो सकती हैं. हमें सीखना है जहां से जरूरत पड़े अच्छी चीजें सीखनी हैं. पब्लिक भी बहुत आइडिया देती है, उसे लागू करेंगे. हमें सरकार चलाकर दिखानी है बस. इंकलाब जिंदाबाद.

यहां होगा शपथग्रहण

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान 16 मार्च को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. मान ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की. सूत्रों ने बताया कि पार्टी 13 मार्च को अमृतसर में एक रोड शो निकालेगी. दोनों कार्यक्रमों में केजरीवाल शामिल होंगे. राज्य में ‘आप’ की शानदार जीत के एक दिन बाद, मान ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की. एक घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब में आप के राजनीतिक मामलों के प्रभारी राघव चड्ढा भी मौजूद थे. बाद में मान पंजाब के लिए रवाना हो गए.’

ये भी पढ़ें- Ukraine Russia War: जंग के बीच रूस में टेंशन में छात्र! भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर कही ये बात

ये भी पढ़ें- Punjab CM Oath Ceremony: इस तारीख को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भगवंत मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget