एक्सप्लोरर

Arun Goyal Resign: अरुण गोयल के इस्तीफे पर कपिल सिब्बल हैरान, बोले- लोकतंत्र का ढांचा यूं गिर जाए तो रहेगा क्या?

Kapil Sibal on Arun Goyal: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा है कि चुनाव आयोग के पिछले 10 साल के रिकॉर्ड देखने पर पता चलता है कि वह सरकार के इशारे पर काम कर रही है.

Arun Goyal Resignation: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे ने सभी को हैरान कर दिया है. कांग्रेस के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल भी गोयल के इस्तीफे से हैरान हैं. सिब्बल का कहना है कि उन्हें ये तो नहीं मालूम है कि अरुण गोयल ने आखिर किस वजह से इस्तीफा दिया है, लेकिन कोई बड़ी वजह जरूर होगी. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का ढांचा इस तरह से गिर जाए तो रहेगा क्या?

कपिल सिब्बल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अरुण गोयल का इस्तीफा देना मायने रखता है. लोकतंत्र का ढांचा इस तरह से गिर जाए तो रहेगा क्या? मुझे कारण नहीं पता कि क्यों उन्होंने रिजाइन किया, लेकिन कोई बड़ा कारण जरूर होगा. मुझे लगता है कि पश्चिम बंगाल को लेकर ये इस्तीफा दिया गया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह मकान की नींव होती है, वैसे ही संविधान लोकतंत्र की नींव है. इनका (सरकार) का प्रयास है कि ये लोग न्यायपालिका में आ जाएं. 

लोकतंत्र के तीन स्तंभों को कमजोर करने की कोशिश: कपिल सिब्बल

राज्यसभा सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग बीते 10 सालों का रिकॉर्ड देखें तो लगता है जो सरकार कहती हैं, वो वही करते आया है. कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका लोकतंत्र के तीन स्तंभ हैं, लेकिन इन सभी को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले के चुनाव आयुक्त को आजादी दी जाती थी. आज चुनाव की तारीख, कितने चरणों में वोटिंग होगी जैसे फैसले सरकार तय कर रही है. 

'अपनी पंसद का चुनाव आयुक्त रखना चाहती है सरकार'

सिब्बल ने चुनाव आयुक्त की नियुक्त को लेकर बनाए गए नए कानून पर भी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि 5 जजों का फैसला था कि चुनाव आयुक्त की नियुक्ति होनी चाहिए और इसे तय करने में चीफ जस्टिस की भी भूमिका हो. लेकिन इन्होंने ऐसा नहीं होने दिया. सिब्बल ने कहा कि सरकार चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर नया कानून ही लेकर आ गई. सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त अपनी पसंद का रखना चाहती है, आगे क्या करेंगे, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: Arun Goyal Resignation: 2027 तक था कार्यकाल पर चुनाव से पहले अरुण गोयल का इस्तीफा, बोली कांग्रेस- मोदी सरकार दे जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
खत्म हुआ 32 साल पुराना रिश्ता, SC ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
खत्म हुआ 32 साल पुराना रिश्ता, SC ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान

Embed widget