एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly Election: ECI ने क्यों नहीं की गुजरात विधानसभा चुनाव की घोषणा? खुद बताया कारण

Assembly Elections 2022: हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है. गुजरात के लिए अभी तारीखों की घोषणा नहीं की गई.

ECI On Gujarat Assembly Election: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत तक चुनाव होने हैं. निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार (14 अक्टूबर) को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Election) की तारीखों का एलान कर दिया है. हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे. ये उम्मीद थी कि चुनाव आयोग (ECI) शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ गुजरात (Gujarat) के लिए भी तारीखों की घोषणा करेगा. हालांकि चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की घोषणा नहीं की. 

परंपरागत रूप से, दोनों राज्यों में चुनाव हमेशा एक साथ होते रहे हैं. हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव की घोषणा ना करने पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने कहा कि किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया गया है. परंपरा, मतदान की तारीखों में अंतर और मौसम सहित विभिन्न कारकों पर विचार के बाद लिया गया फैसला. 

क्या कहा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने?

उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की विधानसभाओं की समाप्ति के बीच 40 दिनों का अंतर है. नियमों के अनुसार, यह कम से कम 30 दिन होना चाहिए ताकि एक परिणाम दूसरे को प्रभावित न करे. उन्होंने कहा कि मौसम जैसे कई कारण हैं. हम बर्फबारी शुरू होने से पहले हिमाचल चुनाव कराना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि आयोग ने विभिन्न हितधारकों के साथ परामर्श किया था. आदर्श आचार संहिता की अवधि भी 70 दिनों से घटाकर 57 दिन कर दी गई है. 

कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप

कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा इसलिए नहीं की गई ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और बड़े-बड़े वादे करने तथा उद्घाटन करने का समय मिल जाए. पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि, "निश्चित तौर पर यह इसलिए किया गया ताकि प्रधानमंत्री को और वादे करने व उद्घाटन करने का समय मिल जाए. यह हैरान करने वाला नहीं है."

हिमाचल में 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Election) के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए अधिसूचना 17 अक्टूबर को जारी होगी जबकि नामांकन करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है. बता दें कि, 2017 में दोनों राज्यों (गुजरात और हिमाचल प्रदेश) में नवंबर की शुरुआत में मतदान हुआ था और परिणाम दिसंबर में घोषित किए गए थे. हिमाचल प्रदेश में एक चरण में और गुजरात (Gujarat) में दो चरणों में मतदान हुआ था. 

ये भी पढ़ें- 

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल में बजा चुनावी बिगुल, विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला कर्मचारियों को मेंस्ट्रुअल लीव देने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- इससे हो सकती है नौकरी मिलने में समस्या
महिला कर्मचारियों को मेंस्ट्रुअल लीव देने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- इससे हो सकती है नौकरी मिलने में समस्या
AIMIM की इफ्तार पार्टी पर बवाल! माजिद हुसैन ने माधवी लता को दिया जवाब, कहा- 'रोज़ा रखने वाले लोगों की...'
AIMIM की इफ्तार पार्टी पर बवाल! माजिद हुसैन ने माधवी लता को दिया जवाब, कहा- 'रोज़ा रखने वाले लोगों की...'
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Parliament Session 2026 Live: लोकसभा में विपक्ष ने काटा बवाल, सांसद प्ले कार्ड लेकर वेल में उतरे, रिजिजू बोले- 'नाटक कर रहे...'
लोकसभा में विपक्ष ने काटा बवाल, सांसद प्ले कार्ड लेकर वेल में उतरे, रिजिजू बोले- 'नाटक कर रहे...'

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
PM Kisan Nidhi Installment Live: आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Embed widget