एक्सप्लोरर

PM Modi ने यूपी में दिया UPYOGI का नारा, अखिलेश ने निशाना साधते हुए कहा- सरकार अनुपयोगी है

Election 2022: पीएम मोदी ने "माफियाओं" को खत्म करने और राज्य में बहुत सारे विकास कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करने के लिए एक नया नारा "यूपी प्लस योगी बहुत है उपयोगी" दिया.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) एक नया चुनावी नारा दिया. उन्होंने कहा कि ‘यूपी प्लस योगी, बहुत है उपयोगी.’ पीएम मोदी के इस नारे पर UP पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने प्रदेश की मौजूदा सरकार को राज्य के लिए अनुपयोगी करार दिया.

अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में कहा, "हाथरस की बेटी, लखीमपुर का किसान, गोरखपुर का व्यापारी, असुरक्षित महिला, बेरोज़गार युवा, पीड़ित दलित-पिछड़े सब कह रहे हैं… यूपी के लिए वर्तमान सरकार उपयोगी नहीं, अनुपयोगी है. यूपी वाले कह रहे हैं अगर कोई ‘उप-योगी’ है; तो ‘मुख्य-योगी’ कौन है. ‘यूपी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा’."

 

इसके बाद अखिलेश ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "भाजपा सरकार की उप्र में अनुपयोगी होने की क्रॉनॉलॉजी. उप्र हुआ नम्बर वन जैसा: किसानों की आत्महत्या और हत्या में, खाद की बोरी की चोरी में, चंदा चोरी में, पेपर लीक कराके, बेरोज़गारी बढ़ाने में, कस्टोडियल डेथ में, माफ़िया संरक्षण में, समाज को बांटने में."

 

पीएम मोदी ने क्या क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को "माफियाओं" को खत्म करने और राज्य में बहुत सारे विकास कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करने के लिए एक नया नारा "यूपी प्लस योगी बहुत है उपयोगी" दिया. पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखने के बाद एक रैली को संबोधित कर रहे थे. बीजेपी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में योगी आदित्यनाथ ही मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी का चेहरा होंगे.

पीएम मोदी ने कहा कि खराब कानून-व्यवस्था के कारण पहले उत्तर प्रदेश से लोगों का पलायन होता था, लेकिन पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान बुलडोजरों ने माफियाओं की अनधिकृत संपत्तियों को नष्ट कर दिया, जिससे उन्हें संरक्षण देने वालों को पीड़ा हुई. इस मौके पर पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में यहां सरकार बनने से पहले पश्चिम उप्र में कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति थी इससे सब भलिभांति परिचित हैं.

उन्होंने कहा, “पहले यहां कहते थे 'दिया बरे तो घर लौट आओ’ क्योंकि सूरज डूबता था तो कट्टा लहराने वाले सड़क पर आ धमकते थे. यह कट्टा अब चला गया. बेटियों की सुरक्षा पर आए दिन सवाल उठते रहते थे. बेटियों का स्कूल जाना मुश्किल कर दिया गया था. व्यापारी-कारोबारी घर से सुबह निकलता था परिवार को चिंता होती थी, घर और जमीन पर अवैध कब्जे के चलते कब कहां दंगा हो जाये, कहां आगजनी हो जाये, कोई नहीं कह सकता था.”

UP Election 2022: अमेठी में BJP पर बरसे राहुल गांधी, बोले- वो नफरत फैलाते हैं, सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं

Ganga Expressway: PM Modi ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास, कहा- डबल इंजन की सरकार का फोकस विकास पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'इस्तीफा दो', लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका गांधी का मार्च, PM आवास के बाहर भारी नारेबाजी
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget