एक्सप्लोरर

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने कांग्रेस के 5 नेताओं को भेजा समन, आज होगी पेशी

National Herald Case: इस मामले में ईडी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे वरिष्ठ नेताओं से पूछताछ कर चुकी है.

ED Summons Congress Leaders: नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए ईडी (ED) ने कांग्रेस (Congress) के पांच नेताओं को समन भेजा है. इन नेताओं में अंजन कुमार, मोहम्मद अली शब्बीर, गीता रेड्डी, सुदर्शन रेड्डी और गली अनिल शामिल हैं. ईडी ने मंगलवार (4 अक्टूबर) को दिल्ली में इन नेताओं को पेश होने के लिए कहा है. ईडी के सूत्रों के मुताबिक, जब राहुल और सोनिया गांधी यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर थे तब इन नेताओं ने इसमें डोनेशन दी थी. जिसकी डिटेल्स के लिए ईडी ने इन नेताओं को समन किया है. 

कांग्रेस पार्टी के स्वामित्व वाले नेशनल हेराल्ड को लेकर चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच में पूछताछ के लिए इससे पहले ईडी ने रविवार (2 अक्टूबर) को कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को भी तलब किया था. ईडी ने उन्हें सात अक्टूबर को दिल्ली में पेश होने के लिए कहा है. ये समन ऐसे समय में आया है जब राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में प्रवेश कर चुकी है. शिवकुमार यात्रा के इस चरण के संचालन में शामिल हैं. यात्रा ने 30 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश किया है. 

यंग इंडियन के ऑफिस को किया था सील

ईडी ने अब तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई कांग्रेस नेताओं को भी हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया है. यंग इंडियन नेशनल हेराल्ड अखबार का मालिक है. अगस्त के महीने में यंग इंडियन के ऑफिस को सील करने के साथ-साथ ईडी ने एक दर्जन स्थानों पर छापे मारे थे. 

इन नेताओं से भी हो चुकी है पूछताछ

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिछले कुछ महीनों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), उनके सांसद बेटे राहुल गांधी (Rahul Gandhi), मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन बंसल जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से ईडी (ED) पूछताछ कर चुकी है. सोनिया गांधी और राहुल गांधी से इस मामले को लेकर कई दिनों तक पूछताछ की गई थी. कांग्रेस (Congress) ने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन किया था. इस दरान पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया था. 

ये भी पढ़ें- 

Rajasthan Politics: 'राजनीति में जो दिखता है वो होता नहीं', बोले सीएम अशोक गहलोत

JEE Paper Leak Case: सीबीआई ने दिल्ली एयरपोर्ट से रूसी नागरिक को किया गिरफ्तार, परीक्षा के दौरान सॉफ्टवेयर किया था हैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget