एक्सप्लोरर

Money Laundering Case: एबीजी शिपयार्ड पर ईडी का एक्शन, जब्त की 2747 करोड़ की संपत्ति

ईडी ने एबीजी शिपयार्ड और उसके समूह की अन्य कंपनियों और उनके संबंधित कंपनियों के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया है. एजेंसी ने जांच के संबंध में कहा कि, एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड ने कर्ज सुविधाओं का दुरुपयोग किया.

Enforcement Directorate (ED): प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़ी धनशोधन जांच के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान एबीजी (ABG) शिपयार्ड लिमिटेड की 2 हजार 747 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त की है. अगर जब्त की गई संपत्तियों की बात करे तो इसमें में डॉकयार्ड, कृषि भूमि, वाणिज्यिक संपत्तियां और बैंक में जमा धन शामिल हैं.

ईडी ने एबीजी शिपयार्ड और उसके समूह की अन्य कंपनियों और उनके संबंधित कंपनियों के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया है. जांच एजेंसी ने अपने बयान में बताया कि जब्त संपत्तियों में गुजरात में सूरत और दाहेज में स्थित शिपयार्ड, कृषि भूमि और भूखंड शामिल हैं. इसके अलावा गुजरात और महाराष्ट्र में विभिन्न वाणिज्यिक और आवासीय परिसर तथा एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड, उसके समूह की कंपनियों और अन्य संबद्ध कंपनियों के बैंक खाते शामिल हैं.

कौन से अधिनियम के तहत जब्त की गई संपत्ति?

ईडी ने एबीजी शिपयार्ड और उसके समूहों पर धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत जब्त संपत्ति को जब्त किया. जिसका कुल मूल्य 2 हजार 747.69 करोड़ रुपये है. प्रवर्तन निदेशालय की यह कार्रवाई केंद्रीय इनवेस्टिगेसन ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा कंपनी के संस्थापक ऋषि कमलेश अग्रवाल को गिरफ्तार करने के एक दिन हुई. ईडी ने जांच में पाया गया कि, एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड और उसके चेयरमैन तथा प्रबंध निदेशक अग्रवाल ने आईसीआईसीआई बैंक, मुंबई की अगुवाई वाले बैंकों के गठजोड़ से कर्ज लिया था. यह कर्ज पूंजी आवश्यकताओं और अन्य व्यावसायिक खर्चों को पूरा करने के लिए लिया गया था.

कर्ज सुविधाओं का दुरुपयोग

एजेंसी ने जांच के संबंध में कहा कि, एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड ने कर्ज सुविधाओं का दुरुपयोग किया और धन को भारत तथा विदेश में दूसरे स्थानों पर भेज दिया. ऐसा विभिन्न ऋणों, अग्रिमोंका और निवेश आदि की आड़ में किया गया. यह भी आरोप है कि, इन कथित अवैध लेनदेन से बैंकों के गठजोड़ को 22 हजार 842 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

ये भी पढ़ें:मोहन भागवत जिन मुस्लिम बुद्धिजीवियों से मिले उन पर भड़के ओवैसी, बोले- हाई क्‍लास के झूठे लोग हैं, इन्‍हें जमीनी हकीकत नहीं पता

Karnataka Hijab Row: कर्नाटक हिजाब मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी की, 10 दिनों की बहस में किसने क्या दलील रखी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, केरन सेक्टर में दो आतंकवादी ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, केरन सेक्टर में दो आतंकवादी ढेर
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget