एक्सप्लोरर

रॉबर्ट वाड्रा के दफ्तर में करीब 15 घंटों तक चली छापेमारी, किचन और वॉशरूम की दीवार तक को नहीं छोड़ा

एबीपी न्यूज़ को मिले कुछ पुख्ता सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा के ऑफिस में घुसने से पहले सीसीटीवी कैमरा को डीएक्टिवेट कर दिया और वाड्रा के ऑफिस की पहली और दूसरी मंजिल दोनों की छानबीन की गई.

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के करीब 10-14 अधिकारी शनिवार सुबह तकरीबन 3 बजे तक छापेमारी के बाद रॉबर्ट वाड्रा के दफ्तर से बाहर निकले. दरअसल, शुक्रवार को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की कंपनियों और उनके नज़दीकों के ठिकानों पर छापेमारी के लिए ईडी की टीम पहुंची थी. ये छापे रक्षा सौदे में कुछ लोगों द्वारा कथित रिश्वत लेने के संबंध में मारे गए हैं.

दिल्ली के सुखदेव विहार स्तिथ कार्यालय कम होम में कल सुबह ( शुक्रवार) तकरीबन 9:30 बजे से ईडी की टीम छापेमारी करने के उद्देश्य से मौजूद थी. लेकिन पंद्रह -सोलह घंटों बाद वाड्रा के दफ्तर पर कुछ हरकत हुई. आधी रात को मुख्य सड़क की तरफ खुलने वाला दरवाज़ा खुला और एक के बाद एक अधिकारी बाहर निकले. इन अधिकारियों ने 3 सफेद सेडान गाड़ियों की डिक्की में कई फाइलें और 3 सील्ड लॉकर रखवाए.

एबीपी न्यूज़ की टीम ने सभी अधिकारियों से कई सवाल पूछे- "क्या छानबीन पूरी हो गयी है?" "कितने घंटों से आप लोग अंदर थे? " लेकिन ईडी ने "हम इस विषय पर नहीं बोल सकते" उत्तर दिया.

रॉबर्ट वाड्रा की कंपनियों से जुड़े लोगों के ठिकानों पर ED का छापा, वकील ने कहा-बदले की राजनीति

इस दौरान मीडिया और ईडी की टीम पर नज़र रखने वाले रॉबर्ट वाड्रा से संबंधित दो लोग ऐसे मौजूद थे जो कि वाड्रा के परिसर पर सभी गतिविधियों पर ना केवल पैनी नज़र बनाए हुए थे, सभी हरकतों को अपने फ़ोन में भी कैद कर रहे थे.

एबीपी न्यूज़ को मिले कुछ पुख्ता सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने वाड्रा के ऑफिस में घुसने से पहले सीसीटीवी कैमरा को डीएक्टिवेट कर दिया और वाड्रा के ऑफिस की पहली और दूसरी मंजिल दोनों की छानबीन की गई. साथ ही अंदर तोड़-फोड़ भी हुई है.

बीकानेर लैंड डील: वाड्रा बोले- चुनाव से 2 दिन पहले मेरे वकीलों को कोर्ट में पेशी के लिए मजबूर किया जा रहा है

कई कंप्यूटरों के CPU से हार्डडिस्क, कई कंपनियों के कागज़ात, पेन ड्राइव इत्यादि ईडी की टीम ने जप्त किए हैं. सूत्रों द्वारा यह भी खबर दी गई कि ईडी ने किचन और वाशरूम की दीवारें तक तोड़ कर छानबीन की है और बड़ी बात ये भी कि वाड्रा के ऑफिस में काम करने वाले लोगों के साथ ईडी की टीम बहुत कठोरता से पेश आई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
CJP Protest Live Updates: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत, मेट्रो से किया सफर
तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत, मेट्रो से किया सफर
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget