एक्सप्लोरर

कौन है हसीना पारकर, जिसके घर पहुंचे ED अधिकारी? दाऊद से है ये कनेक्शन

Mumbai ED Raid: ईडी के अधिकारी छापेमारी के सिलसिले में दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) की बहन हसीना पारकर (Haseena Parkar) के घर पर भी पहुंचे. हसीना पारकर दाऊद की बहन है और उसकी पहले ही मौत हो चुकी है.

Dawood Ibrahim Money Laundering Case: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके कुछ करीबियों पर दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) और वसूली के मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने मुंबई में कई जगह पर छापेमारी की. एएनआई के सूत्रों के मुताबिक ईडी के अधिकारियों ने 10 जगहों पर रेड मारी है. वही प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी छापेमारी के सिलसिले में दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) की बहन हसीना पारकर (Haseena Parkar) के घर पर भी पहुंचे. ईडी उन सभी ठिकानों पर छापे मार रही है जो दाऊद इब्राहिम से या फिर उनके करीबियों से जुड़े हैं. हसीना पारकर दाऊद इब्राहिम की बहन है और उसकी पहले ही मौत हो चुकी है.

कौन है हसीना पारकर?

मुंबई में छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारी दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर (Haseena Parkar) के आवास भी पहुंचे थे. आईए हम आपको हसीना पारकर के बारे में बताते हैं कि आखिर उसका दाऊद से कितना गहरा संबंध था. हसीना पारकर को लोग अंडरवर्ल्ड क्वीन के नाम से भी जानते थे. हसीना पारकर की साल 2014 में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. करीब 50 साल की हसीना पारकर, हसीना आपा के नाम से भी लोगों के बीच में कुख्यात थी. बताया जाता है कि वो अपने बेटे अलीशाह और बेटी के साथ नागपाड़ा की गार्डन हाउस बिल्डिंग में रहती थी. हसीना की मौत के बाद इस बात की आशंका जताई गई थी कि दाऊद इब्राहिम भारत आ सकता है.

हसीना पारकर पर फिरौती का मामला भी किया गया था दर्ज

दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के पति इब्राहिम पारकर की साल 1991 में हत्या कर दी गई थी. हसीना के खिलाफ मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने फिरौती का मामला भी दर्ज किया था. बताया जाता है कि अंडरवर्ल्ड दाऊद इब्राहिम (Underworld Daud Ibrahim) के देश छोड़ने के बाद उसकी बहन हसीना पारकर ही उसकी संपत्ति की देखभाल करती थी. हसीना पारकर पर फिल्म भी बन चुकी है. बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने अपने आपराधिक जीवन की शुरुआत मुंबई में गैंगवार की घटना से की थी. बताया जाता है कि वो डोंगरी में हाजी मस्तान गैंग के सदस्यों के संपर्क में आया और उसके बाद धीरे-धीरे वो अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह बन गया.

ये भी पढ़ें:

Lakhimpur Kheri Case: आज बेल पर जेल से बाहर आ सकते हैं Ashish Mishra, 4 महीने से हैं सलाखों के पीछे

Fodder Scam: चारा घोटाले के 5वें मामले में भी लालू प्रसाद दोषी करार, बीजेपी सांसद बोले- जैसी करनी वैसी भरनी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कर्नाटक में क्यों 1.08 करोड़ लोगों का वोटर लिस्ट से नाम कटने का खतरा, डेटा से समझें
कर्नाटक में क्यों 1.08 करोड़ लोगों का वोटर लिस्ट से नाम कटने का खतरा, डेटा से समझें
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget