एक्सप्लोरर

ईडी का बड़ा एक्शन, नीरव मोदी की 9 लक्जरी कारें जब्त, मेहुल चोकसी के 86 करोड़ के शेयर्स फ्रीज

PNB घोटाले के सिलसिले में ED ने नीरव मोदी के खिलाफ कुछ और सख्त कदम उठाए हैं. इसके तहत इस सरकारी एजेंसी ने नीरव की नौ लक्ज़री कारों को जब्त कर लिया है. इनकी कीमत 10 करोड़ से ज़्यादा की बताई जा रही है.

नई दिल्ली: पीएनबी का 11,500 करोड़ लेकर फरार हुए नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पर शिकंजा कसता जा रहा है. प्रवर्तन निदेशालय (इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट- ईडी) ने नीरव मोदी पर बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने नीरव मोदी की नौ लक्जरी कारें जब्त कर ली है. जब्त की गई कारों में एक रोल्स रॉयस घोस्ट, दो मर्सिडीज़, एक पोर्शे, तीन होंडा, एक टोयोटा फॉर्च्यूनर और एक टोयोटा इनोवा शामिल हैं.

जब्त की गई नौ कारों की कीमत करीब 10 करोड़ रुपए से ज़्यादा है. इसके साथ ही ईडी ने नीरव मोदी के म्यूचुअल फंड और शेयर्स भी जब्त किए हैं जिनकी की कीमत फिलहाल 7,80,00,000 रुपए के करीब बताई जा रही है.

इसी तरह की कार्रवाई इस घोटाले के दूसरे बड़े आरोपी मेहुल चोकसी पर भी की गई. ईडी ने मेहुल चोकसी के 72 करोड़ 80 लाख रुपए के शेयर्स फ़्रीज़ किए गए हैं.

आपको बता दें कि मामा-भांजे की इस जोड़ी ने 11,500 करोड़ का पीएनबी घोटाला किया है, जिसके बाद आई एक चिट्ठी में नीरव मोदी ने साफ किया था कि पीएनबी ने मामले को सार्वजिक करके पैसे की वापसी के रास्ते बंद कर दिए हैं.

याद रहे कि नीरव मोदी पर लगातार कार्रवाई हो रही है और इसी सिलसिले में मंगलवार को सीबीआई ने उनके फॉर्म हाउस को खंगाला था. उनका ये आलीशान फॉर्म हाउस मुंबई स्थित अलीबाग में 27 एकड़ जमीन पर फैसला हुआ है.

देखें इस ख़बर का वीडियो 

कौन-कौन हुआ है गिरफ्तार इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मंगलवार को भी सीबीआई ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी की कंपनियों के पांच लोगों की गिरफ्तारी की थी. इनमें नीरव की कंपनी के सीएफओ विपुल अंबानी की गिरफ्तारी सबसे अहम मानी जा रही है.

नीरव मोदी का बचाव

इस घोटाले पर नीरव मोदी के वकील विजय अग्रवाल ने अपने मुवक्किल का भरपूर जवाब दिया है. विजय अग्रवाल ने दावा किया कि नीरव मोदी भागे नहीं बल्कि बिजनेस के लिए पहले से ही विदेश में थे. हालांकि, विजय अग्रवाल ने ये नहीं बताया कि नीरव मोदी कहां है, लेकिन ये ज़रूर कहा कि घोटाला जितने का बताया जा रहा है उतने का नहीं है. बतौर वकील विजय अग्रवास ने साफ-साफ कहा कि नीरव मोदी निर्दोष हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget