एक्सप्लोरर

EC का योगी आदित्यनाथ को नोटिस, शाहीन बाग में बिरयानी खिलाने वाले बयान पर मांगा जवाब

चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ से कल शाम पांच बजे तक जवाब मांगा है. करावल नगर में योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल शाहीन बाग के लोगों को बिरयानी खिला रहे हैं.

नई दिल्ली: शाहीन बाग में बैठे लोगों को बिरयानी खिलाने वाले बयान पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है. कल शाम 5 बजे तक योगी आदित्यनाथ को जवाब देना होगा. उन्होंने कहा था कि दिल्ली की केजरीवाल की सरकार सिर्फ और सिर्फ शाहीन बाग के लोगों को बिरयानी खिलाने का काम कर रही है.

करावल नगर में योगी आदित्यनाथ ने दिया था ये बयान

दिल्ली के करावल नगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने ये बयान दिया था. सीएम योगी ने कहा था कि आज आतंकवादियों को बिरयानी नहीं खिलाई जा रही है. ये बिरयानी खिलाने का शौक या तो कश्मीर में कांग्रेस को था या फिर शाहीन बाग जैसी घटनाओं में केजरीवाल को है. बीजेपी को नहीं है.

दरअसल, बीजेपी बीते दिनों में शाहीन बाग के मुद्दे को लेकर आक्रामक हो गई. बीजेपी के नेताओं ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को निशाने पर लिया. इस दौरान बीजेपी के प्रचारकों ने कुछ ऐसे बयान भी दिए जिसको लेकर चुनाव आयोग ने उनके चुनाव प्रचार पर बैन लगा दिया. इसमें बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा का नाम शामिल है.

दो बार प्रवेश वर्मा पर लगा बैन

चुनाव आयोग ने प्रवेश वर्मा पर दो बार चुनाव आयोग ने प्रचार करने से बैन लगाया. चुनाव आयोग ने प्रवेश वर्मा पर 96 घंटे और 24 घंटे का बैन लगाया. इसके अलावा अनुराग ठाकुर पर 72 घंटे का बैन लगा दिया. इसके अलावा विवादित ट्वीट के लिए मॉडल टाउन कपिल मिश्रा पर चुनाव आयोग ने प्रचार करने से बैन लगाया. कपिल मिश्रा पर चुनाव आयोग ने 48 घंटे का बैन लगा दिया था.

दिल्ली चुनाव के लिए आज थम गया चुनाव प्रचार

8 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया. अब उम्मीदवार प्रचार नहीं कर सकते हैं लेकिन बिना पार्टी के पर्चा-बैनर के वो लोगों से मिलकर वोट देने की अपील कर सकते हैं. बता दें कि इस बार दिल्ली में कुल 14703692 वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. वोटिंग के लिए दिल्ली में कुल 13750 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं. दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटे हैं. इसमें 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाहें तो एक शॉट में सब खत्म कर दें', ट्रंप का ईरान पर भड़काऊ बयान, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- 'चुप क्यों'
'चाहें तो सब खत्म कर दें', ट्रंप का ईरान पर बयान, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- 'चुप क्यों'
'ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से दिवालिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने PM मोदी पर किया कमेंट तो भारत ने दिया करारा जवाब
'ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से दिवालिया', पाक रक्षामंत्री ने PM मोदी पर किया कमेंट तो भारत ने दिया करारा जवाब
Karnataka News : SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
TMC crisis: TMC हेडक्वार्टर पर किसका दावा? कब्जे को लेकर ममता-रिताब्रता गुट आए आमने-सामने
TMC हेडक्वार्टर पर किसका दावा? कब्जे को लेकर ममता-रिताब्रता गुट आए आमने-सामने

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget