एक्सप्लोरर

दिल्ली हिंसा: बहुत भारी बीती सोमवार की रात, खौफजदा हैं लोग

भजनपुरा में सोमवार को उपद्रवियों ने एक पेट्रोल पंप को आग के हवाले कर दिया. यमुना विहार के सी ब्लॉक में रहने वाले एक बुजुर्ग ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि हर कदम पर दंगाइयों से अपनी जान की भीख मांगनी पड़ी.

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के अशांत भजनपुरा और यमुना विहार इलाकों में उपद्रवियों ने सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह जो कहर बरपाया उससे इलाके के लोग बुरी तरह से दहशत में हैं. इलाके में रह रहे लोगों पर यह रात बहुत भारी बीती. वे इतने खौफजदा हैं कि घटना का ब्यौरा देते हुए उनके चेहरे पीले पड़ जा रहे हैं और वे हाथ जोड़कर उनका नाम न छापने की अपील कर रहे हैं. हिंसक माहौल में फंसे एक बुजुर्ग को अपनी जान बख्श देने के लिए दंगाइयों के हाथ तक जोड़ने पड़े. यह बुजुर्ग अस्पताल से लौट रहे थे जहां उनका पोता भर्ती है.

यमुना विहार के सी ब्लॉक में रहने वाले इस बुजुर्ग व्यक्ति ने आपबीती कुछ इस तरह सुनाई, ‘‘मैं गंगाराम अस्पताल से लौट रहा था जहां मेरा पोता भर्ती है. घर वापस पहुंचना बहुत मुश्किल था. मुझे सड़क पर हर कदम पर दंगाइयों से अपनी जान की भीख मांगनी पड़ी. ’’ उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘केवल मैं जानता हूं कि मैं घर कैसे लौटा !’’

भजनपुरा में सोमवार को एक पेट्रोल पंप भी जला दिया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि भीड़ मुख्य सड़कों के साथ ही गलियों तक में घुस आई थी जबकि सुरक्षाकर्मी केवल उस मुख्य सड़क पर ही तैनात थे जो एक तरफ से भजनपुरा, रोहिणी जाती है तो दूसरी तरफ से गोकलपुरी फलाईओवर के जरिए लोनी, गाजियाबाद जाती है.

यमुना विहार के एक अन्य निवासी ने नाम उजागर न करने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘फोर्स कम है. वे वहां हैं भी, तो भी कुछ नहीं कर रहे...मेरी समझ में नहीं आ रहा कि क्यों?’’ भीड़ ने बाजारों में तोड़फोड़ की, दुकानों को आग लगा दी, लोगों के हुजूमों ने कुछ लोगों के घरों को घेर लिया, मुख्य द्वारों पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया. उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पड़ोस में रात को करीब 200 लोगों की भीड़ ने एक परिवार के घर को घेर लिया. उस परिवार के लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे . हमें भी पुकारा, पुलिस को भी बुलाया लेकिन कोई भी उनकी मदद नहीं कर सका.’’

यमुना विहार के एक जाने-माने व्यक्ति ने कहा, ‘‘आज सुबह उस परिवार ने मुझे हमले की एक फुटेज दिखाई जो उनके सीसीटीवी में कैद हो गई थी. यह भयावह है. यहां हर कोई डरा हुआ है.’’ इस व्यक्ति ने भी अपना नाम उजागर न करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि उनका नाम उजागर होने से उनका परिवार भी परेशानी में पड़ सकता है. उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजपुर, जाफराबाद, बाबरपुर, भजनपुरा, यमुना विहार और चांदबाग क्षेत्रों में सोमवार से हिंसा में अब तक 10 लोग मारे जा चुके हैं. दिल्ली पुलिस ने ये जानकारी दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget