एक्सप्लोरर

रामकुमार गौतम की बगावत पर बोले दुष्यंत चौटाला, अभी उनका इस्तीफा नहीं मिला, पार्टी के नेता चर्चा करेंगे

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जहां तक रामकुमार गौतम के इस्तीफे की बात है तो वो अभी तक उन्हें मिला नहीं है. जो भी मुद्दा होंगे उनपर उनसे चर्चा की जाएगी.

नई दिल्लीः हरियाणा में सरकार बने हुए अभी दो ही महीने हुए हैं कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के सामने एक संकट आ खड़ा हुआ है. उनकी पार्टी जेजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकुमार गौतम ने पद से इस्तीफा दे दिया है और दुष्यंत चौटाला के खिलाफ बयानबाजी भी की है. हालांकि दुष्यंत चौटाला ने अभी इस मुद्दे को लेकर नरमी दिखाई है. उन्होंने ये भी कहा कि अभी तक उन्हें रामकुमार गौतम का इस्तीफा नहीं मिला है.

जेजेपी के विधायक राम कुमार गौतम की बगावत पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रामकुमार गौतम उनके बुज़ुर्ग है तो उनकी कही किसी भी बात का उनको बुरा नहीं लगा. राम कुमार गौतम का जो भी मुद्दा है पार्टी के स्तर पर उपर चर्चा की जाएगी और सीनियर पार्टी के नेता भी उनसे बातचीत करने जाएंगे.

राम कुमार गौतम की तरफ़ से लगाए गए इल्ज़ामों पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बीजेपी के साथ गठबंधन का प्रस्ताव विधायक दल की बैठक में राम कुमार गौतम ने ही रखा था. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर पार्टी में किसी को भी कोई बात करनी है तो पब्लिक प्लेटफ़ॉर्म पर नहीं बल्कि पार्टी के अंदर करें.

दुष्यंत चौटाला ने ये भी कहा कि राम कुमार गौतम की नाराज़गी को गंभीरता से देखा जाएगा और चर्चा की जाएगी. उन्होंने कहा कि वो एक वरिष्ठ नेता हैं और अगर उनकी कोई शिकायत है तो वो आकर पार्टी के सदस्यों को बता सकते हैं. पार्टी के सीनियर नेता उनसे चर्चा करेंगे और जो भी मुद्दे हैं उनपर चर्चा की जाएगी.

EXCLUSIVE: असदुद्दीन ओवैसी बोले- 'NPR शुरू होगा तो ये NRC पर खत्म होगा, सरकार भ्रम फैला रही है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget