एक्सप्लोरर

पुलिस या सिंडिकेट... कौन कर रहा था रान्या राव की मदद? जांच एजेंसी को इन सवालों के जवाब का इंतजार

कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री को बीते दिनों केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 14.8 किलो गोल्ड के साथ गिरफ्तार किया गया. माना जा रहा है कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क हो सकता है.

कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव को हाल ही में सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया. सोना तस्करी में एक्ट्रेस के शामिल होने के बाद से कई तरह के सवाल उठने लगे हैं. माना जा रहा है कि सोना तस्करी में कोई बड़ा गैंग भी शामिल हो सकता है.

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) का मानना है कि अभिनेत्री सोना तस्करी में अकेले शामिल नहीं हो सकती, हो सकता है कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी काम कर रहा हो. एजेंसी का कहना है कि ये राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है और वो इसे लेकर गंभीर है.

'रान्या राव की मदद कौन कर रहा'
कोर्ट में डीआरआई की तरफ से पेश वकील ने अभिनेत्री की कस्टडी मांगते हुए कहा, 'सोना तस्करी मामले में सिर्फ अभिनेत्री की गिरफ्तारी हुई है ऐसे में कई सवाल हैं, जिनके अभी जवाब मिलने बाकी हैं. जैसे कि रान्या राव की कौन मदद कर रहा है, क्या इसके पीछे कोई सिंडिकेट है. इन सब सवालों के लिए गहन पूछताछ होना जरूरी है'.

कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री को बीते दिनों केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से 14.8 किलो गोल्ड बरामद हुआ है. सोना तस्करी मामले में एक एक्ट्रेस के शामिल होने के बाद से एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं. ऐसे में अब डीआरआई उनके विदेश दौरों की भी जांच कर रही है.

'27 बार गईं थीं दुबई'
डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) के अधिकारियों ने बताया, 'वो 27 बार दुबई गई थीं और उन्होंने 45 से अधिक देशों का दौरा किया है'. रान्या के विदेश दौरों को लेकर अधिकारियों का शक और गहरा रहा है कि इसके पीछे कोई नेटवर्क भी हो सकता है.

डीआरआई के सूत्रों के मुताबिक, बरामद सोने के आभूषण कथित तौर पर एक बड़े नेता के निर्देशों के तहत हासिल किए गए थे. हालांकि, अधिकारियों ने नेता के नाम का खुलासा नहीं किया है. रिपोर्ट्स से पता चलता है कि आभूषण एक बड़े हाई लेवल डिजाइनर स्टोर से खरीदे गए थे. डीआरआई ने अभिनेत्री को गिरफ्तार करने के बाद 4 मार्च को कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें 18 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
 

ये भी पढ़ें:

Money Laundering: उदयपुर, अजमेर, मुंबई, सूरत, नोएडा, ED ने क्यों एक साथ इतने शहरों पर मारा छापा? करोड़ों से जुड़ा है खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेवंत रेड्डी ने BRS पर काला जादू करने का आरोप लगाया, बोले- भगवान हमारे साथ…
रेवंत रेड्डी ने BRS पर काला जादू करने का आरोप लगाया, बोले- भगवान हमारे साथ…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget