एक्सप्लोरर

लाल किले की सुरक्षा में तैनात था एंटी ड्रोन सिस्टम, विशेष इंतजामों के साथ हुआ PM मोदी का भाषण

लाल किले पर इस बार विशेष इंतजामों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण हुआ. कोरोना के कारण पहली बार स्कूली बच्चे भी लाल किला परिसर में होने वाले इस राष्ट्रीय समारोह में नहीं बुलाए गए थे.

नई दिल्‍ली: 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा एजेंसी ने लाल किले की सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की हुई थी. यहां एक ऐसा एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात किया गया था जो किसी भी तरह के छोटे से छोटे ड्रोन हमले को रोकने में सक्षम था. ये सिस्टम तीन किमी तक किसी भी माइक्रो ड्रोन का पता लगाने में सक्षम है. यही नहीं 1 से 2.5 किमी के दायरे में लेजर की मदद से मार गिराने में सक्षम है. इस एंटी ड्रोन सिस्टम को डीआरडीओ ने बनाया है.

विशेष इंतजामों के साथ हुआ पीएम मोदी का भाषण लाल किले पर इस बार विशेष इंतजामों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण हुआ. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी सोशल डिस्टैंसिंग सहित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर(एसओपी) के सभी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन हुआ. इस बार मेहमान सीमित संख्या में बुलाए गए थे. कोरोना के कारण पहली बार स्कूली बच्चे भी लाल किला परिसर में होने वाले इस राष्ट्रीय समारोह में नहीं बुलाए गए थे. इससे पूर्व के आयोजनों के दौरान प्रधानमंत्री भाषण खत्म कर बच्चों के बीच जाकर मिलते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका.

लाल किला परिसर में मेहमानों की कुर्सियों के बीच करीब छह-छह फिट की दूरी बनाई गई थी. हर कुर्सी पर सैनिटाइजर की व्यवस्था रही. मेहमानों के लिए मास्क अनिवार्य किया गया था. इस बार नेताओं ने एक दूसरे से हाथ मिलाने की जगह दूर से ही हाथ जोड़कर एक दूसरे का अभिवादन किया. सूत्रों ने बताया कि लाल किला परिसर की सुरक्षा में लगाए गए जवानों को पहले से क्वारंटाइन किया गया था. ताकि 15 अगस्त को तैनाती के समय तक वह पूरी तरह से स्वस्थ रहें.

मेहमानों में वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री पहली कतार में बैठे थे. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद भी इस समारोह में पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
‘इतना हंगामा’, PM मोदी पर खरगे की विवादित टिप्पणी, शशि थरूर ने दिया ये बड़ा बयान
‘इतना हंगामा’, PM मोदी पर खरगे की विवादित टिप्पणी, शशि थरूर ने दिया ये बड़ा बयान
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
ज्ञानेश कुमार के बाद अब जजों पर हमलावर हुए सौरव दास, ‘देश और संविधान को...’
ज्ञानेश कुमार के बाद अब जजों पर हमलावर हुए सौरव दास, ‘देश और संविधान को...’

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget