एक्सप्लोरर

चीनी नागरिक ली पेंग के मोबाइल से मिला साढ़े तीन हज़ार करोड़ का ड्राफ्ट, जांच में जुटी एजेंसियां

चीनी नागरिक ली पेंग पर आयकर विभाग ने पिछले महीने छापेमारी की थी और छापेमारी के दौरान 1000 करोड़ रुपये के हवाला रैकेट का पर्दाफाश हुआ था.

नई दिल्ली: क्या चीन भारत को आर्थिक तौर पर कोई बड़ा नुकसान पहुंचाने की तैयारी में है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि चीनी नागरिक ली पेंग के मोबाइल फोन से साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये का ड्राफ्ट बरामद हुआ है. यह ड्राफ्ट एचएसबीसी बैंक लंदन का है. इस ड्राफ्ट के बारे में ली पेंग ने जांच एजेंसियों को गोलमोल जवाब दिए. इस ड्राफ्ट का रहस्य जानने के लिए जांच एजेंसियों ने एचएसबीसी बैंक लंदन से संपर्क साधा है.

चीनी नागरिक ली पेंग पर आयकर विभाग ने पिछले महीने छापेमारी की थी और छापेमारी के दौरान 1000 करोड़ रुपये के हवाला रैकेट का पर्दाफाश हुआ था. जांच में यह भी सामने आया था कि इस शख्स का संबंध चीनी दूतावास के कुछ अधिकारियों से भी है. साथ ही इस शख्स पर बौद्ध गुरू दलाई लामा की जासूसी करवाने के आरोप भी लगे थे.

चीनी नागरिक कहे जाने वाले ली पेंग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. यह खुलासा उस समय हुआ जब इस शख्स के मोबाइल फोन से डिलीट की गई जानकारी को जांच एजेंसियों ने रिट्रीव किया. इसी दौरान इसके मोबाइल से 500 मिलियन डॉलर यानी साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये का ड्राफ्ट निकला. ड्राफ्ट एचएसबीसी बैंक लंदन द्वारा जारी किया गया है. ड्राफ्ट हवायंग जियोंग नामक शख्स के नाम पर है. ड्राफ्ट 9 नवंबर 2019 को जारी हुआ था और इस ड्राफ्ट को 12 दिसंबर 2020 तक भुनाया जा सकता है या हो सकता है कि भुना भी लिया गया हो.

जांच एजेंसियां जानना चाहती हैं कि साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये का ड्राफ्ट पेंग के मोबाइल में क्यों था. यह पैसा भारत के जरिए लंदन गया या यह पैसा चीन से हवाला के जरिए भारत होता हुआ लंदन भेजा गया. यह पैसा किस काम के लिए था. जांच एजेंसियों ने इन दस्तावेजों और ड्राफ्ट को लेकर एचएसबीसी बैंक इंडिया से भी पूछताछ की, लेकिन यहां के अधिकारियों ने ड्राफ्ट के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक इस मामले में बैंक द्वारा केवल संकेत दिए गए कि इस ड्राफ्ट पर जिस अधिकारी के हस्ताक्षर हैं, वह वास्तव में लंदन में ही तैनात है और इसकी सही जानकारी लंदन से ही मिल सकती है.

ऐसे में साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये के ड्राफ्ट का रहस्य क्या है? जांच एजेंसियां जानना चाहती हैं कि कहीं चीन भारत को कोई बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचाने की साजिश में तो नहीं जुटा हुआ है, लिहाजा जांच एजेंसियों ने लंदन के एचएसबीसी बैंक से भी संपर्क साधा है. आयकर सूत्रों के मुताबिक इस बारे में जब ली पेंग से पूछताछ की गई तो उसने गोलमोल जवाब दिए. साथ ही जिस चीनी शख्स के नाम पर यह ड्राफ्ट है, उसके बारे में केवल इतना कहा कि वह उसका दोस्त है. यह ड्राफ्ट उसके मोबाइल में क्यों आया? इस बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. ध्यान रहे कि अब तक की जांच में यह बात भी सामने आई है कि चार्ली के जरिए अनेक चीनी नागरिकों को भी पैसा दिया गया है और यह पैसा चीन से आया था. फिलहाल जांच एजेंसियों की जांच जारी है और आने वाले दिनों में चीनी साजिश के कुछ और खुलासे हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, ये है मामला 

Exclusive: NCB से रिया चक्रवर्ती ने कहा, मैंने कभी ड्रग्स नहीं ली, सुशांत के लिए मंगवाती थी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget