एक्सप्लोरर

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, ये है मामला

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. फर्जी मेडिकल दस्तावेज के मामले में शिकायत दर्ज कराई है.

नई दिल्ली: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह और आरएमएल के डॉक्टर तुण कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. रिया ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए फर्जी मेडिकल दस्तावेज के मामले में शिकायत दर्ज कराई है.

रिया ने शिकायत में क्या कहा है? रिया ने अपनी शिकायत में कहा कि राजपूत को बाइपोलर डिसऑर्डर होने का पता चला था और उनका अनेक अन्य मानसिक सेहत संबंधी समस्याओं के लिए इलाज चल रहा था. उन्होंने शिकायत में कहा कि राजपूत सही से इलाज नहीं करा रहे थे और अकसर दवाएं लेना बंद कर देते थे.

रिया की शिकायत के अनुसार, ‘‘राजपूत ने आठ जून, 2020 को मुझे फोन के वो संदेश दिखाए जिनमें उनके और उनकी बहन प्रियंका के बीच बातचीत हुई है और प्रियंका ने उन्हें दवाओं की एक सूची भेजी है. मैंने राजपूत को बताया कि उन्हें डॉक्टरों ने पहले ही दवाएं बता रखी हैं जो उनका पहले से इलाज कर रहे हैं.’’

रिया ने कहा, ‘‘हालांकि वह (राजपूत) मुझसे सहमत नहीं हुए और कहा कि केवल वो ही दवाएं लेंगे जो उनकी बहन कह रही हैं.’’ उन्होंने कहा कि उसी दिन राजपूत ने रिया से उनके घर से जाने को कहा कि क्योंकि उनकी बहन मीतू सिंह कुछ दिन के लिए रुकने आ रही थीं.

शिकायत के मुताबिक, ‘‘यह बात सामने आ गयी है कि राजपूत ने आठ जून को अपनी बहन प्रियंका से कहा था कि वह उक्त दवाएं बिना डॉक्टर के परामर्श पत्र के नहीं ले पाएंगे. उसी दिन उनकी बहन प्रियंका ने उन्हें दिल्ली के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कार्यरत डॉ तरुण कुमार के हस्ताक्षर वाला नुस्खा भेज दिया.’’

रिया ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया प्रिसक्रिप्शन जाली लगता है. डॉक्टर ने जो दवाएं सुझाईं, उन्हें रोगी के साथ बातचीत के बिना डिजिटल तरीके से नहीं सुझाया जा सकता.’’

उन्होंने कहा, ‘‘राजपूत की मौत यह प्रिसक्रिप्शन मिलने के कुछ दिन बाद हो गयी थी जिसमें उन्हें उनकी बहन प्रियंका और डॉक्टर तरुण कुमार के कहने पर गैरकानूनी तरीके से मन:प्रभावी पदार्थ का परामर्श दिया गया.’’

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को मौत के बाद से अभिनेता का परिवार रिया चक्रवर्ती पर तरह-तरह का आरोप लगा रहा है. वहीं रिया चक्रवर्ती सुशांत के परिवार पर तरह-तरह के आरोप लगा रही हैं. सुशांत के पिता की शिकायत के बाद सीबीआई, ईडी और एनसीबी मामले की जांच कर रही है.

आज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती से NCB ने पूछताछ की. इस मामले में रिया से रविवार को एनसीबी ने पहली बार करीब छह घंटे की पूछताछ की थी. इससे पहले रिया से प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई भी पूछताछ कर चुकी है.

ड्रग्स मामला एनसीबी को मोबाइल फोन चैट रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डेटा हासिल हुआ था जिसमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीद में इन लोगों की संलिप्तता सामने आई थी. एनसीबी ने पिछले कुछ दिनों में मामले की जांच के दौरान रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती (24), राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा (33) और राजपूत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश सावंत को गिरफ्तार किया था.

रिया ने कई समाचार चैनलों को दिए साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने खुद कभी मादक पदार्थ का सेवन नहीं किया है. उन्होंने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत मारिजुआना का सेवन करते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget