एक्सप्लोरर

ट्रंप का टैरिफ वाला फैसला भारत की लगाएगा लॉटरी! सस्ते दामों में मिलेंगे ये खतरनाक फाइटर जेट

F-35 फाइटर जेट के लिए कनाडा, पुर्तगाल, तुर्की, जर्मनी और स्विट्जरलैंड जैसे देशों ने अमेरिका से डील की थी, लेकिन ट्रंप के टैरिफ के फैसले ने इन देशों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

F-35 Fighter Jet: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर जो फैसला लिया है, उससे बड़े देश भी सहमे हुए हैं. हालांकि कई ऐसे देश भी हैं, जो ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ का विरोध जता रहे हैं. टैरिफ का विरोध करते हुए कई देश अमेरिकी फाइटर जेट F-35 को लेकर हुई डील का रिव्यू कर रहे हैं और अगर उन्होंने इस डील को कैंसिल किया तो इससे अमेरिका को झटका लग सकता है, लेकिन ये भारत के लिए बड़ा मौका साबित हो सकता है. 

दुनिया के सबसे ताकतवर फाइटर जेट्स में से एक F-35 को खरीदने के लिए कनाडा, पुर्तगाल, तुर्की, जर्मनी और स्विट्जरलैंड जैसे देशों ने अमेरिका से डील की थी, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ के फैसले ने इन देशों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर फाइटर जेट बनाने वाली कंपनी लॉकहीड मार्टिन के साथ इन देशों की डील कैंसिल होती है तो ये अमेरिका के लिए बड़ा झटका होगा. दरअसल कंपनी ने इन फाइटर जेट्स को एक्सपोर्ट के हिसाब से ही तैयार किया गया है, ऐसे में वो अमेरिकी एयरफोर्स के किसी काम नहीं आएंगे. अगर ऐसे हालात बने तो कंपनी को ये फाइटर जेट औने-पौने दाम पर बेचने पड़ सकते हैं. ऐसी स्थिति में भारत के लिए ये फायदे वाला मौका साबित हो सकता है. 

किस देश ने कितने F-35 का दिया था ऑर्डर? 

डिफेंस डॉट इन के मुताबिक, कनाडा ने साल 2023 में 88 F-35 फाइटर जेट का सौदा किया था. 2026 से इन जेट्स की सप्लाई भी शुरू होने वाली है. इसी तरह पुर्तगाल ने 24, तुर्की ने 100, जर्मनी ने 35 और स्विट्जरलैंड ने 36 फाइटर जेट के लिए डील की थी. अब टैरिफ और रूस-यूक्रेन युद्ध में ट्रंप के बदले हुए रुख की वजह से ये देश अपनी डील को रिव्यू करने वाले हैं. अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन F-35 का प्रोडक्शन करती है. लॉकहीड मार्च 2025 तक दुनिया में 1100 से ज्यादा F-35 फाइटर जेट की सप्लाई कर चुकी है. 

भारत के लिए हो सकता है मौका

अगर इन देशों ने अमेरिका के साथ F-35 फाइटर जेट की डील कैंसिल की तो इसका फायदा भारत को मिल सकता है. दरअसल चीन और पाकिस्तान जैसे देशों से घिरे होने की वजह से भारतीय वायुसेना को 42 स्क्वाड्रन की जरूरत है, लेकिन फिलहाल उसके पास 31 स्क्वाड्रन ही हैं. ऐसे में भारत को बड़ी संख्या में फाइटर जेट्स की जरूरत है. भारतीय वायुसेना के पास फिलहाल सबसे अपग्रेडेड 4.5 पीढ़ी के फाइटर जेट राफेल ही हैं, जबकि उसके पड़ोसी चीन के पास 5वीं पीढ़ी के जेट हैं और पाकिस्तान भी चीन से 5वीं पीढ़ी का J-35 खरीदने का सोच रहा है. 

भारत को चाहिए 200 फाइटर जेट्स 

भारतीय वायुसेना को इस समय 200 फाइटर जेट्स की जरूरत है. ऐसे में वो 4.5 और 5वीं दोनों ही पीढ़ी के जेट को खरीदने पर विचार कर रहा है, लेकिन उसके लिए स्वदेशी फाइटर जेट्स पहली प्राथमिकता है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने DRDO के साथ मिलकर तेजस MK1A फाइटर जेट्स का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. ये 4.5 पीढ़ी के विमान हैं. इसके साथ ही (HAL) 5वीं पीढ़ी का अपना लड़ाकू विमान भी डेवलप कर रहा है. इसे 2030 तक बना लिए जाने की संभावना है. इसके लिए भारत के पास दो ऑप्शन और हैं- रूस का सुखोई-57 और अमेरिका का F-35. दरअसल ये दोनों ही फाइटर जेट काफी महंगे हैं, इसलिए भारत अपना स्वदेशी बेड़ा ही तैयार करना चाहता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget