एक्सप्लोरर

2000 करोड़ की मालकिन हैं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका, जानिए उनके बारे में

इवांका ट्रंप अपने पिता डोनाल्ड ट्रंप की मुख्य सलाहकार हैं. साल 2005 में इवांका ने अपना ग्रेजुएशन खत्म किया और आधिकारिक तौर पर अपने पिता से जुड़ीं. 24 फरवरी को इवांका दूसरी बार भारत पहुंचेंगी.

नई दिल्ली: ह्यूसटन के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूरे परिवार को भारत आने का न्योता दिया था. राष्ट्रपति ट्रंप ने भी पीएम मोदी के इस न्यौते को स्वीकार किया और दो दिन के लिए ट्रंप अपने पूरे परिवार के साथ भारत आ रहे हैं. पत्नी मेलानिया ट्रंप के अलावा उनके साथ उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनेगर भी मौजूद होंगे. ट्रंप तो पहली बार भारत आ रहे हैं लेकिन इवांका ट्रंप इससे पहले साल 2017 में ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में शरीक होने भारत आ चुकी हैं.

इवांका अपने पिता ट्रंप की सबसे ज्यादा चहेती हैं और इसके पीछे की वजह उनकी काबिलियत है. अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही काबिल भी हैं. किसी सुपरमॉडल की कद काठी वाली इवांका ट्रंप व्हाइट हाउस में अपने पिता डॉनल्ड ट्रंप की मुख्य सलाहकार हैं. यानी इवांका पिता को नहीं बल्कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली राष्ट्र के मुखिया को सलाह देने का काम करती हैं.

इवांका राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना की बेटी हैं. वैसे तो अमेरिका की राजनीति में उनकी पहचान फर्स्ट डॉटर के तौर पर है लेकिन इवांका ने अपने दम पर अमेरिका में बड़ा बिजनेस एम्पायर खड़ा किया है. अमेरिका की राजनीति में आने से पहले मॉडल रह चुकीं इवांका ने फैशन इंडस्ट्री में भी धाक जमाई.

इवांका करीब 2 हजार करोड़ की मालकिन हैं. उनका अपने नाम पर एक बड़ा फैशन ब्रांड हुआ करता था. इवांका ब्रांड के कपड़े, जूते, हैंडबैग्स और गहने अमेरिका में मशहूर हैं. 1997 में इवांका ने मिस टीन यूएसए प्रतियोगिता का भी आयोजन किया. इवांका के पति जैरेड कुशनर रियल एस्टेट बिजनेसमैन के साथ-साथ ट्रंप सरकार में सलाहकार हैं.

इवांका और जैरेड कुशनर की शादी साल 2009 में हुई. दोनों के तीन बच्चे हैं. एक बेटी और दो बेटे हैं. इवांका सिर्फ 11 साल की थीं जब साल 1992 में ट्रंप और उनकी पहली पत्नी का तलाक हो गया था. इवांका ने 16-17 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था. लेकिन उनका मन हमेशा से बिजनेस की तरफ ही था. वो बहुत शुरुआत से अपने पिता की बोर्ड मीटिंग्स का हिस्सा बनने लगी थीं लेकिन आधिकारिक तौर पर वो अपने पिता ट्रंप से साल 2005 में जुड़ीं जब अपना ग्रेजुएशन पूरा कर चुकी थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget