एक्सप्लोरर

Delhi Metro Corona Update: बिना मास्क मेट्रो में पड़ेगा महंगा, चालान के साथ शेयर की जा रही हैं तस्वीरें

इन चीजों से खुद को बचाना है तो जरूरी है कि आप जब भी दिल्ली मेट्रो में सफर करें तो जरूर मास्क को ठीक तरह से लगा लें. इसमें पूरी तरह से मास्क के अंदर आपके मुंह और नाक ढके हुए हों.

दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम को लेकर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है. यानी, घर से अगर बाहर निकल रहे हैं तो मास्क के बिना 2 हजार रुपये का आपका चालान कट सकता है. इस बीच, दिल्ली मेट्रो में कई ऐसे उल्लंघन करने वाले पैसेंजर्स मिल रहे हैं जिसने या तो मास्क नहीं लगा रखा था या फिर उसने चेहरे पर ठीक से मास्क नहीं पहना.

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों ऐसे लोगों को पकड़कर उनका रोजाना चालान किया जा रहा है. इतना ही नहीं, जिन लोगों का चालान किया जा रहा है, उनमें से कुछ तस्वीरें चालान काटने की डीएमआरसी के ट्वीटर हैंडल पर भी शेयर की जा रही हैं.

बिना मास्क चलना पड़ेगा महंगा

हालांकि, इन तस्वीर को शेयर करने से पहले उन यात्रियों की पहचान उजागर ना हो इसको लेकर चेहरे को ब्लर किया जा रहा है. इसके साथ ही, कुछ अन्य लोग भी डीएमआरसी के ट्वीटर हैंडल से फोटो लेकर अपने सोशल प्लैटफॉर्म पर भी शेयर कर रहे हैं. ऐसे में अगर इन चीजों से खुद को बचाना है तो जरूरी है कि आप जब भी दिल्ली मेट्रो में सफर करें तो जरूर मास्क को ठीक तरह से लगा लें. इसमें पूरी तरह से मास्क में आपने मुंह और नाक का ढका होना जरूरी है.

दिल्ली मेट्रों की अपील

इधर, कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की तरफ से लगातार अपील की जा रही है. मंगलवार को भी डीएमआरसी की तरफ से इस बारे में ट्वीट कर सतर्क रहने को कहा गया है. डीएमआरसी ने ट्वीट करते हुए कहा- "कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए पहले से अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है. दिल्ली मेट्रो ने आपकी सुरक्षित यात्रा के लिए सभी ठोस कदम उठाए हैं. यात्रियों से अपील है कि वो सुरक्षित सफर के लिए मेट्रो दिशा-निर्देशों का पालन करें."

राजधानी में मंगलवार को कोरोना के करीब हजार मामले

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 992 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6 लाख 60 हजार 611 हो गई है. इसके अलावा चार और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 11,016 तक पहुंच गई है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि दिल्ली में संक्रमण की दर 2.70 प्रतिशत है. अधिकारियों ने कहा कि संक्रमण के कम मामले इसलिये आए हैं क्योंकि सोमवार को होली के चलते जांचें भी कम हुईं. उन्होंने कहा कि अब तक 6.42 लाख से अधिक लोग संक्रमण से उबर चुके हैं. उपचाराधीन रोगियों की संख्या 7,429 है, जो सोमवार को 7,545 थी.

ये भी पढ़ें: DMRC Covid Guidelines: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए कड़े किए नियम, तोड़ने पर होगी ये सख्त कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
E20 पेट्रोल विवाद पर बोले नितिन गडकरी, कहा- विरोध के पीछे था ‘पेड कैंपेन’
E20 पेट्रोल विवाद पर बोले नितिन गडकरी, कहा- विरोध के पीछे था ‘पेड कैंपेन’
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget