एक्सप्लोरर

DMRC Covid Guidelines: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए कड़े किए नियम, तोड़ने पर होगी ये सख्त कार्रवाई

DMRC Covid-19 Guidelines: दिल्ली समेत कई राज्यों में अब भी कोरोना वायरस के मामलों में कमी देखने को नहीं मिली रही है. इसी बीच डीएमआरसी ने मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को विशेष रूप से मस्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है. साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर भारी जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिए हैं.

देशभर में कोरोना वैक्सीन लगाने की मुहिम तेजी से आगे बढ़ रही है. लेकिन कोरोना के मामलों में भी दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है. दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर डर की दस्तक दे दी है. ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से लोगों को जरूरी हिदायतें दी जा रही है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने भी दिल्ली के लोगों को अधिक सावधानी बरतने की अपील की है. डीएमआरसी द्वारा लगातार दिशानिर्देश दिए जा रहे हैं. वहीं, डीएमआरसी ने कोरोना संबंधी नियमों का पालन ना करने पर भारी जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिए हैं.

नियम के मुताबिक, मेट्रो में सफर करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, मास्क लगाए रखना और समय समय पर हैंड सैनिटाइज करना अनिवार्य है. इसके अलावा, किसी भी मेट्रो स्टेशन पर खुले में थूकना दंडनीय अपराध है. डीएमआरसी के अनुसार, कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर 200 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. बता दें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लंबे समय तक दिल्ली मेट्रो सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थी.

लोगों से की ये खास अपील 

इससे पहले डीएमआरसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लोगों को खानपान का विशेष ख्याल रखने की भी अपील की थी. ट्वीट में लिखा था, "ऐसे समय में लोगों के लिए आवश्यक है कि वे खानपान का विशेष रूप से खयाल रखें और स्वस्थ रहें." ट्वीट में आगे लिखा था, "यदि कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं तो जल्द से जल्द अपना कोविड-19 टेस्ट जरूर करा लें. साथ ही मेट्रो के यात्रियों से अपील है कि वे सुरक्षित सफर के लिए मेट्रो द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करें."

मास्क पहनने की दी गई हिदायत

डीएमआरसी के द्वारा लोगों से मास्क लगाकर ही सफर करने की अपील की गई है. डीएमआरसी ने एक अधिसूचना जारी करते हए कहा, "मास्क लगाना और एक दूसरे को सुरक्षित महसूस कराना हम सब की जिम्मेदारी है. मेट्रो में सफर करने वाले हर नागरिक से अपील है कि वे मास्क लगाकर ही सफर करें और अपनों की सुरक्षा करें."

Opinion Poll: पश्चिम बंगाल में CAA-NRC को लेकर क्या सोचते हैं लोग, क्या है उनकी नजर में सबसे बड़ा मुद्दा? West Bengal Opinion Poll: ममता लगाएंगी जीत की हैट्रिक या सत्ता पर विराजमान होगी BJP | जानिए किसे मिलेंगी कितनी सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget